एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड विधानसभा घेरने जा रहे छात्रों की पुलिस से भिड़ंत, छोड़े गए आंसू गैस के गोले, कई छात्र घायल

Jharkhand Students Protest: ये छात्र राज्य की नियोजन नीति का विरोध कर रहे थे. पुलिस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए हैं वहीं छात्रों के पथराव से पुलिस के घायल होने की भी खबर सामने आई है .

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा का घेराव करने जा रहे छात्रों पर पुलिस ने आज (23 मार्च) जम कर लाठी चलाई. ये छात्र झारखंड की नियोजन नीति का विरोध कर रहे थे. छात्रों का कहना है कि झारखंड राज्य में करीब 2 लाख नौकरी निकलेगी, जिसमें अगर 60-40 वाली नीति लगाई जाएगी तो बाहरी लोग 1 लाख 50 हजार नौकरियां ले लेंगे. छात्रों का कहना है कि ऐसे में फिर झारखंड के मूल निवासियों को क्या मिलेगा? 

छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े

इसे लेकर छात्रों ने आज (22 मार्च) को बजट सत्र के आखिरी दिन विधानसभा का घेराव करने का मन बनाया था. इसमें शांति पूर्वक धरना देने की बात कही गई थी, लेकिन एसडीओ ने कहा कि छात्र उग्र होने लगे थे. एसडीओ के अनुसार छात्र शांति पूर्वक धरना देने के बजाय ब्रेकेडिंग तोड़ कर विधानसभा की दीवारों को कुद अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे. माहौल को कन्ट्रोल करने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. वहीं छात्रों के नेता जयराम ने बताया कि पुलिस ने निहत्थे छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े, रबर की गोलियां चलाई गई, जिससे कई छात्र घायल हो गए.

छात्र नेता ने कहा कि हमें प्रशासन ने ही रास्ता दिया था और फिर ब्रेकेडिंग लगाकर रोक दिया गया. छात्र नेता के अनुसार जब वे दूसरे रास्ते से विधानसभा पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि आज (23 मार्च) भगत सिंह का शहादत का दिन है अगर प्रशासन हमें गोली भी मार दे तब भी छात्र पीछे नही हटेंगे. आज अगर हम डर गये तो हमारा हक हमें कभी नहीं मिल पाएगा. इस दौरान वहां भगदड़ मच गई जिसमें छात्र के नेता नीचे गिर पड़े, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. बताया गया कि लाठचार्ज के विरोध में छात्रों ने पथराव करना शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिस कर्मी घायल हो गए. तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी. 

ये भी पढ़ें: H3N2 influenza: झारखंड में तेजी से पैर पसार रहे वायरस, कोविड-19 के 10 और H3N2 के दो मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच
गिरिडीह: उद्योगपति के ठिकानों पर GST का छापा, रिकॉर्ड की जांच

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget