एक्सप्लोरर

Jharkhand Weather Update: अगले 2 दिनों तक झुलसा देने वाली गर्मी से राहत की न करें उम्मीद, जानें कब दस्तक देगा मॉनसून

Jharkhand Weather Today: झारखंड में मॉनसून 18 जून तक आने की उम्मीद है, लेकिन बिपारजॉय तूफान और प्री मॉनसून की वजह से झारखंड में बारिश पहले भी हो सकती है. 

Jharkhand News: देश के अन्य राज्यों की तरह झारखंड की राजधानी रांची सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग रांची के मुताबिक राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बादल छाने और बारिश का पूर्वानुमान है. ओवरआल झारखंड के लोगों को 16 जून तक गर्मी से राहत की उम्मीद बहुत कम है.  

झारखंड मौसम विभाग रांची केंद्र ने बताया है कि पलामू में झुलसाने वाली गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है. मंगलवार को भी पलामू समेत कई स्थानों पर लू चलने की वजह से लोग परेशान रहे. हालांकि, कुछ जिलों में हल्की बारिश की वजह से वहां के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है. रांची में भी  बूंदाबांदी हुई, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली. 

मेदिनीनगर में तापमान सबसे ज्यादा

झारखंड के मेदिनीनगर में तापमान सबसे अधिक 44.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके अलावा रांची में 39.8 और जमशेदपुर में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. पिछले कुछ दिनों से झारखंड में औसतन गर्मी सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है. संथाल परगना क्षेत्र में भी गर्मी में तेजी से इजाफा हुआ है. देवघर में पिछले 24 घंटे के दौरान 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. गोड्डा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज किया गया. 

इन जिलों में हुई 10 एमएम बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के गिररिडीह, पश्चिमी सिंहभूम और लातेहार में लगभग 10 मिलीमीटर की बारिश हुई. दुमका, जमशेदपुर, सिमडेगा, जामताड़ा, खूंटी, मेदिनीनगर, रामगढ़ आदि में भी बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई है. रांची में बुधवार तड़के कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश होने की सूचना है. बारिश की वजह से प्रदेश के इन​ जिलों में लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है. 

 18 जून तक मॉनसून आने की संभावना

बता दें कि झारखंड में मॉनसून 18 जून तक आने की उम्मीद है. बिपारजॉय तूफान और प्री मॉनसून गतिविधियों की वजह से झारखंड में बारिश पहले भी हो सकती है. जहां तक बुधवार की बात है तो झारखंड में आज सुबह का तापमान 33°C रहा. झारखंड में आज बारिश की संभावना कम है. दोपहर के समय तापमान 45°C से 47°C तक पहुंचने की संभावना है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 16 जून तक राज्य में तेज बारिश की उम्मीद नहीं है. 

यह भी पढ़ें:  Jharkhand: वसुंधरा राजे बोलीं- 'आने वाले लोकसभा चुनाव में ऐसी सरकार चुनें जो देश की जनता के लिए सोचे'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
Jharkhand News: हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा में 2 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
झारखंड: हजारीबाग में राम नवमी शोभायात्रा में 2 लोगों की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट
झारखंड: खूंटी में दो पक्षों में तनाव, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
झारखंड: खूंटी में दो पक्षों में तनाव, रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
धनबाद: रामनवमी में बवाल करने वालों पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार कर सड़कों पर निकाला जुलूस
धनबाद: रामनवमी में बवाल करने वालों पर पुलिस का एक्शन, गिरफ्तार कर सड़कों पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल
इंडिगो विमान के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप, दहशत का माहौल
Jharkhand News: धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
धनबाद में जमीन धंसने से ढहा एक मकान, परिवार के तीन लोग थे मौजूद, रेस्क्यू जारी
LPG Price Today: आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
आज से 195 रुपए महंगा हो गया कमर्शियल गैस सिलेंडर, अब कितने का मिलेगा, जानें
PBKS Vs GT: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद शुभमन गिल ने दे दिया ये कैसा बयान, कहा- 'मुझे लगता है कि ये...'
Dhurandhar 2 Worldwide BO Day 13: 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13 दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, जानें- 15 सौ करोड़ी बनने से है कितनी दूर
'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में 13दिनों में कर डाली होश उड़ा देने वाली कमाई, अब बनेगी 15 सौ करोड़ी
West Bengal Opinion Poll: बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
बीजेपी को मिल सकती हैं कितनी सीटें? कितने प्रतिशत लोग ममता बनर्जी को चाहते हैं CM, प्री पोल सर्वे का अनुमान चौंकाने वाला
Bone Marrow Health tips : इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
इन हरकतों से खराब हो जाएगा आपका बोन मैरो! जल्द कर लें सुधार वरना यमराज से होगी मुलाकात
How to become IAS without UPSC: बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
बिना UPSC किए कैसे बन सकते हैं IAS? जान लें पूरी प्रक्रिया
Embed widget