एक्सप्लोरर

Jharkhand: चाईबासा में नक्सलियों के ख‍िलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Jharkhand Naxal News: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सलियों के एक डंप को नष्ट किया गया, जहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई. पहले दो आईईडी और अन्य सामान बरामद किए जा चुके हैं.

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को सोमवार (31 मार्च) को एक बार फिर कामयाबी मिली. टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का एक डंप ध्वस्त कर दिया गया और वहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई.

पश्चिम सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि मौके से 7.62 प्वाइंट एलएमजी का मैगजीन, 75 पीस वेल्डिंग रॉड, तीन बोतल पोटाशियम परमैगनेट, 12 बोतल पोटेशियम क्लोराइड, 11 बोतल एथिलीन डायमाइन, एक बंडल वेल्को, एक कटर और अन्य सामान बरामद किए गए हैं. इनकी मदद से नक्सली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाकर सुरक्षा एवं पुलिस बलों को नुकसान पहुंचाते हैं.

दो शक्तिशाली बम आईईडी किया गया था बरामद
इसके पहले रविवार को जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के इरादे से नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए दो शक्तिशाली बम आईईडी बरामद किया गया था, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था.

निम्न सामान किए गए थे बरामद
28 मार्च को टोटों थाना अंतर्गत वनग्राम सरजोमबुरु और जिंकीइकीर के जंगल में नक्सलियों के एक कैंप से पुलिस और सुरक्षाबलों ने 28 आईईडी, 23 डेटोनेटर, 25 किलोग्राम यूरिया, 1 किलोग्राम गन पाउडर, 50 स्विच, 250 मीटर कॉडेक्स वायर, 150 मीटर सेफ्टी फ्यूज सहित कई सामान बरामद किए गए थे.

एसपी ने बताया कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं.

इसे देखते हुए जिला पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखंड जगुवार व सीआरपीएफ 60 , 197, 174, 193 , 134 , 26 बटालियन के साथ संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है. नक्सलियों के पूरी तरह खात्मे तक यह ऑपरेशन जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें: मुख्तार गैंग के इनामी अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में किसने दी थी पनाह? CBI जांच की उठी मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा भेजना नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
JDU विधायक का बड़ा दावा, 'राज्यसभा भेजना नीतीश कुमार को CM पद से हटाने की सुनियोजित साजिश'
Pakur News: होली के दिन खून की होली! युवक की धारदार हथिया से हत्या, पिता लगाते रहे मदद की गुहार
पाकुड़: होली के दिन खून की होली! युवक की धारदार हथिया से हत्या, पिता लगाते रहे मदद की गुहार
Giridih News: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
गिरिडीह: होली का जश्न बदला मातम में, गोदावरी नदी में डूबे दो युवक, 4 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले शव
Israel Iran War: खाड़ी में फंसे झारखंड के लोगों की सुरक्षा की चिंता! CM हेमंत सोरेन बोले- 'मैं PM मोदी से...'
खाड़ी में फंसे झारखंड के लोगों की सुरक्षा की चिंता! CM हेमंत सोरेन बोले- 'मैं PM मोदी से...'

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget