एक्सप्लोरर

Ram Navami 2023 Special: इंदौर का एक मंदिर जहां विराजते हैं मूछो वाले भगवान राम और लक्ष्मण, जानें कब हुआ था निर्माण

MP News: मंदिर में रामनवमी, हनुमान जयंती और जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन आयोजित होते हैं.विशेष अवसरों पर मंदिर के भगवान नगर भ्रमण पर भी निकलते हैं.खासकर यहां संतानहीन दंपत्ति संतान की कामना लेकर आते हैं.

Temple of Indore: इंदौर ही नही पूरे प्रदेश में नही है ऐसा भगवान राम का मंदिर जहा भगवान राम और लक्ष्मण अपने अलग अंदाज में विराजित हैं.जहां भगवान राम और लक्ष्मण के लुक से इस मंदिर को पहचाना जाता है.दरअसल हम बात कर रहे हैं इंदौर के एक ऐसे प्राचीन मंदिर की, जिसे देख हर कोई कहता है पहली बार भगवान राम को इस रूप में देखा है.आइए हम आपको रामनवमी के अवसर पर इंदौर के इस राम मंदिर की विशेषता बताते हैं. 

कहां बना हुआ है मूछो वाले राम का मंदिर

यह राम मंदिर मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के जूनी इंदौर क्षेत्र में स्थित है.यह मंदिर करीब 200 साल पुराना है.इसकी स्थापना क्षत्रिय मेवाडा कुमावत पंच ने की थी.यह पूरा मंदिर लाल पत्थर से बनाया गया है इसलिए इसे लाल मंदिर का नाम दिया गया है. भगवान राम का यह अपने आप में अनूठा मंदिर है.यहां राम और लक्ष्मण की मूंछों वाली प्रतिमाएं विराजित हैं. इससे इस मंदिर को मूंछों वाले राम के नाम से पहचाना जाता है.इस मंदिर का निर्माण करीब 180 साल पहले यानी संवत 1888 में हुआ था.राम,सीता और लक्ष्मण के साथ ही इस मंदिर में राधा-कृष्ण और गणेशजी की भी मूर्तिया भी हैं. मंदिर में रामायण और महाभारत से जुड़े प्रसंगों की भी आकर्षक तस्वीरें लगाई गई हैं.

मंदिर के पुजारी आचार्य गोपाल बताते हैं कि इस मंदिर को क्षत्रिय मेवाड़ा पंच ने राजस्थान की शैली में बनवाया था.हम पांच पीढ़ी से इस मंदिर की देखभाल कर रहे हैं.इस मंदिर को मूंछों वाले राम से भी जाना जाता है. यहां भगवान राम लक्ष्मण और मां सीता विराजित हैं.लेकिन जो मूर्ति लक्ष्मण और भगवान राम की है, उनमें उनकी मूंछों वाला रूप देखने मिलता है.ऐसा माना जाता है कि इस तरह का दुर्लभ मंदिर मध्य प्रदेश में तो संभवत:इसके अलावा कहीं और नहीं है. 

क्यों बनाए गए हैं मूछों वाले राम-लक्ष्मण

पुजारी ने बताया की मनुष्य अवतार में सहज रूप से दर्शन हो सकते हैं और भक्तो के लिए जो सहज रूप से जो उपलब्ध हो सकता है वह मनुष्य होता है. तो मानव रूप में भगवान राम ने अवतार लिया और मानव के कल्याण के लिए सहज दर्शन हो सके और भक्ति हो सके इसी भावना से इस मंदिर को मूंछ वाले राम के रूप में बनाया गया है.

इस लाल मंदिर में रामनवमी, हनुमान जयंती और जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन आयोजित होते हैं.विशेष अवसरों पर मंदिर के भगवान नगर भ्रमण पर भी निकलते हैं.खासकर यहां संतानहीन दंपत्ति संतान की कामना लेकर आते हैं.इसके लिए रामनवमी और जन्माष्टमी पर निसंतान महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी होती है.वही दावा किया जाता है की प्रति शनिवार ओर मंगलवार को मंदिर से जो विशेष रूप से धागा दिया जाता है, उससे महिलाओं को गर्भपात की समस्या से निजात मिल जाती है.

बता दे की रामनवमी के अवसर पर इस मूंछों वाले राम मंदिर में सुबह से ही भक्तो की काफी भीड़ जमा हो जाती है. मंदिर में सबसे पहले सुबह भगवान राम का पूजन अर्चन कर अभिषेक किया जाता है. जिसके बाद दोपहर में महाआरती कर राम जन्मोत्सव मनाया जाता है. जिसके लिए पूरे मंदिर को विशेष रूप से सजाया जाता है. ओर इस मंदिर में इस अवसर पर प्रदेश ही नहीं दूसरे प्रदेशों से भी भक्त दर्शन करने के लिए आते है क्योंकि इस मंदिर में ही भगवान को मूंछ वाले रूप में देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget