एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा से पहले 20 हजार हेल्थ सर्टिफिकेट बनाने के लिए सिर्फ 3 डॉक्टर, CS को मिली चिट्ठी

Amarnath Yatra Indore: सिविल सर्जन डॉ. जीएल सोढ़ी ने कहा, ''इंदौर (Indore) की आबादी को देखते हुए, हमने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य से डॉक्टरों की संख्या संख्या बढ़ाने की अपील की है.

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर से हर साल अमरनाथ यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जाते हैं. इसके बावजूद श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टरों की सूची ने इंदौर के स्वास्थ्य अधिकारियों को परेशानी में डाल दिया है. जिले में 20 हजार से ज्यादा भक्तों को हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए केवल तीन डॉक्टरों को अधिकृत किया है. सिर्फ तीन डॉक्टरों द्वारा हजारों की संख्या में हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करना मुश्किल है.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर सिविल सर्जन डॉ. जीएल सोढ़ी ने मध्य प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य व अन्य अधिकारियों से अधिक संख्या में डॉक्टर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि अगर डॉक्टर्स की संख्या कम रही, तो आने वाले समय में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं.

 सिविल सर्जन ने 16 डॉक्टरों की सूची भेजी

इंदौर से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु अमरनाथ तीर्थयात्रा पर जाते हैं. सिविल सर्जन ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत करने के लिए 16 और डॉक्टरों की सूची भी संलग्न की है.

इन डॉक्टरों को पिछले साल मिली थी जिम्मेदारी

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड द्वारा जारी सूची के मुताबिक इंदौर में इस काम के लिए महज़ तीन डॉक्टरों डॉ. इरा जोशी, डॉ. राजकुमार सांवलिया और डॉ. संतोष कुमार वर्मा को अधिकृत किया गया है.

मिलते हैं 20 हजार आवेदन

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार यात्रा के लिए चार महीनों में स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए विभाग को भक्तों के 20 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त होते हैं.

"पिछले साल, छह डॉक्टरों को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अधिकृत किया गया था. इस साल, यह संख्या केवल तीन है. इससे पहले इंदौर से सभी सरकारी अस्पतालों के प्रभारी और मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसरों को इसके लिए अधिकृत किया गया था.

इस बीच, सिविल सर्जन डॉ. जीएल सोढ़ी ने कहा, ''इंदौर की आबादी को देखते हुए, हमने प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य से संख्या बढ़ाने की अपील की है. डॉक्टरों की कम संख्या भक्तों के साथ-साथ डॉक्टरों के लिए भी परेशानी खड़ी करेगी.

बढ़ सकती है डॉक्टर्स की संख्या

उन्होंने कहा कि उन्होंने सर्टिफिकेट देने की अथॉरिटी लेने के लिए सभी बीएमओएस, जोनल अधिकारियों और अस्पताल प्रभारियों के नाम भेजे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि हमें बड़ी संख्या में हेल्थ सेटीफिकेट जारी करने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मिलते हैं. उन्होंने कहा कि अगर तीन डॉक्टर हैं तो ऐसे में 20000 एप्लीकेशन के लिए सर्टिफिकेट जारी करने में परेशानी होगी. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा की सरकार के स्तर पर आवेदन भेज दिया है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी. इसके लिए एडवांस रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल 2024 से शुरू होगा.

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में बदला मौसम का मिजाज, सतना-रीवा सहित कई जिलों में बारिश-तूफान और बिजली गिरने की संभावना
MP में बदला मौसम का मिजाज, सतना-रीवा सहित कई जिलों में बारिश-तूफान और बिजली गिरने की संभावना
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे CM मोहन, अपनों को खोने वालों का पकड़ा हाथ, बोले- सरकार आपके साथ
दिल्ली से सीधे छिंदवाड़ा पहुंचे CM मोहन, अपनों को खोने वालों का पकड़ा हाथ, बोले- सरकार आपके साथ
मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, तेल के इंतजार में लोग कतार में खड़े रहे, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida International Airport Live: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, सुरक्षा और ट्रैफिक के खास इंतजाम
LIVE: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन आज, पीएम मोदी करेंगे शुरुआत, सुरक्षा और ट्रैफिक के खास इंतजाम
Delhi Weather: सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में सुबह काले बादलों का डेरा, आंधी-तूफान व बारिश की चेतावनी, अप्रैल शुरू होने तक कैसा रहेगा मौसम?
IPL 2026 Live Streaming: कहां-कहां लाइव देख सकते हैं IPL के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
कहां-कहां Live देख सकते हैं IPL 2026 के मैच, जानिए लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
Friday OTT Release: 'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें बिंज वॉच
'ओ रोमियो' से 'मर्दानी 3' तक, ओटीटी पर नई फिल्मों और सीरीज की आई बाढ़, वीकेंड पर करें एंजॉय
सऊदी के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले मार्को रुबियो
ईरानी हमले में 10 अमेरिकी सैनिक घायल, G-7 के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद क्या बोले रुबियो?
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
BSEB Compartment Exam 2026: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
बिहार बोर्ड 12वीं के छात्र ध्यान दें, अंक सुधार के लिए इस डेट से पहले करें आवेदन
Signs Of Situationship: प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
प्यार है या सिर्फ टाइमपास? इन 5 सवालों से मिलेगी आपको रिश्तों की क्लियरिटी
Embed widget