एक्सप्लोरर

MP Crime: अतीक अहमद की हत्या पर भड़काऊ मैसेज पोस्ट करना पड़ा भारी, हिंदू संगठनों की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

Atiq Ahmed Shot Dead: हिंदू जागरण मंच की शिकायत पर आरोपी फरहान के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. वहीं कोर्ट ने उसके कृत्य को अपराध मानते हुए आरोपी को जेल भेज दिया.

Atiq Ahmed Killed: यूपी के माफिया व कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मीडिया के कैमरों और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ताबड़तोड़ गोली मारकर की गई हत्या को लेकर यूपी सरकार पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. वहीं विपक्षी राजनीतिक पार्टियां भी यूपी सरकार को कठघरे में खड़ा कर रही है. सोशल मीडिया पर भी इस हत्या को लेकर तरह-तरह की बयानबाजी की जा रही है. इसी बीच मध्य प्रदेश के एक युवक को अतीक की हत्या को लेकर किया गया एक पोस्ट भारी पड़ गया और पुलिस ने उसे धर दबोचा. 

हिंदू जागरण मंच ने लगाया शांति भंग करने का आरोप

दरअसल भारी सुरक्षा घेरे में हुई अतीक और उसके भाई की हत्या को लेकर मध्य प्रदेश के धार जिले के नालछ में रहने वाले एक युवक फरहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया. हिंदू जागरण मंच व संगठन के कार्यकर्ताओं को उसका यह मैसेज भड़काऊ लगा और उन्होंने नालछा थाने में जाकर युवक के खिलाफ शिकायत की और उस पर शांति भंग का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की.

आरोपी का पोस्ट- जंजीरों से बंधे शेरों पर कुत्तों का हमला

इसको लेकर नालछा थाना प्रभारी अभिनव शुक्ला ने बताया कि युवक फरहान पिता इशाक पठान द्वारा अपने स्टेटस पर एक भड़काऊ पोस्ट डाली गई थी जिसमें लिखा गया था कि "जंजीरों से बंधे शेरों पर कुत्तों का हमला''. जिसे लेकर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं जिसे लेकर वह देर रात्रि में नालछा थाने  में आए और युवक के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया जिसके आधार पर धारा 153 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया. इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, कोर्ट ने इसे शांति भंग करने का आरोपी मानते हुए आरोपी फरहान को धार जिला जेल भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: MP News: भिंड में अतिक्रमण हटाने के दोरान बवाल, CMO के साथ अभद्रता, खींचतान और मारपीट के आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget