एक्सप्लोरर

औरंगजेब पर हो रहे सियासी विवाद पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, 'हमारी नजर में अकबर...'

Dhirendra Krishna Shastri Exclusive बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने औरंगजेब विवाद को लेकर कहा कि हमारी नजर में कृष्ण, राम और रघुवर ही महान हैं और यही महान रहेंगे.

Dhirendra Shastri On Aurangzeb Remarks Row: औरंगजेब विवाद पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी नजर में अकबर, औरंगजेब और बाबर महान नहीं हैं. हमारी नजर में कृष्ण, राम और रघुवर ही महान हैं और यही महान रहेंगे. 

उन्होंने कहा, ''ये देश छत्रपति शिवाजी महाराज का है, ये देश छत्रपति संभाजी महाराज का है, ये देश रानी लक्ष्मीबाई का है, ये देश भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस का है जिन्होंने इस देश को बचाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया.''

पीटकर सॉरी बोलना, सॉरी नहीं कहलाता- धीरेंद्र शास्त्री

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "इनकी फोटो मंदिरों में नहीं है पर ये वो लोग हैं जिनके कारण आज मंदिर सुरक्षित हैं और देश सुरक्षित है." जब उनसे सवाल किया गया कि एक पक्ष ये भी कहता है कि औरंगजेब ने कई मंदिर भी बनवाए फिर इतनी नफरत क्यों? इस पर उन्होंने कहा, "पीटकर सॉरी बोलना, सॉरी नहीं कहलाता, ये प्रायोजित षड्यंत्र है."

हम राजनेताओं पर कोई टिप्पणी नहीं करते-धीरेंद्र शास्त्री

औरंगजेब पर नेताओं की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया पूछ जाने पर उन्होंने कहा, "हम राजनेताओं पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं. राजनेता अपने हिसाब से जीते हैं. हमारा विषय अध्यात्म का है, राजनेता आपस में कुछ-कुछ बोलते रहते हैं."

अबू आजमी ने की थी औरंगजेब की तारीफ

बता दें कि मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि वह क्रूर शासक नहीं था और उसने कई मंदिर भी बनवाये थे. औरंगजेब की तारीफ करने पर अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा के मौजूदा सत्र से निलंबित कर दिया गया. 

निलंबन के बाद आजमी ने सफाई देते हुए कहा था कि हमने किसी महापुरुष के बारे में कोई अपशब्द नहीं कहे. मैं सिर्फ इतिहासकारों की बातों को दोहराया.

ये भी पढ़ें:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी इन जिला अध्यक्षों की कर सकती है विदाई, जानिए क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP Politics: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Bhind News: भिंड में खौफनाक घटना, पढ़ाई करते-करते 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, साइलेंट अटैक ने ले ली जान
भिंड में खौफनाक घटना, पढ़ाई करते-करते 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, साइलेंट अटैक ने ले ली जान
Sagar News: छात्रा को 100 टांके देने वाले आरोपी का ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड या हत्या में उलझी पुलिस
सागर: छात्रा को 100 टांके देने वाले आरोपी का ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड या हत्या में उलझी पुलिस

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
दुबई की सड़कों पर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी के साथ हुई बदसलूकी, शख्स ने मारा थप्पड़, रोते हुए वीडियो में सुनाई आपबीती
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
भारत के चैंपियन बनने के बाद ईशान किशन के साथ यह लड़की कौन? जानें 'मिस्ट्री गर्ल' के बारे में
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
Kidney Disease Symptoms: क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
क्या ठीक से काम कर रही है आपकी किडनी, घर में ही ऐसे कर सकते हैं चेक?
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget