एक्सप्लोरर

Bhopal News: वक्त बदलने के साथ 'चोर इमली' का नाम हुआ 'चार इमली', जानिए भोपाल के VIP इलाके की दिलचस्प कहानी

आज वर्तमान में चार इमली का रिहायशी और सबसे वीआईपी इलाका किसी जमाने में चोर इमली के नाम से जाना जाता था. लोगों का मानना है कि इलाके में इमली के कई सारे घने पेड़ चोर को छुपने की जगह मुहैया कराते थे.

Bhopal News: क्या आप जानते हैं भोपाल के सबसे वीआईपी इलाकों में से एक को क्या कहा जाता था? कैसे वक्त गुजरने के साथ इलाके का नाम बदल गया. सबसे वीआईपी इलाका 'चार इमली' किसी जमाने में 'चोर इमली' कहलाता था. क्षेत्र के पीछे बड़ा ही रोचक किस्सा जुड़ा है. झीलों की नगरी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सुंदरता के लिए जानी जाती है. भोपाल कई संस्कृतियों और किस्सों को समेटे बैठा है. ऐतिहासिक धरोहरों के साथ किस्सों की वजह से भी भोपाल की शोहरत है. हाल ही में मुख्यमंत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मुख्यमंत्री कहते हुए नजर आ रहे हैं कि आज का चार इमली कभी चोर इमली हुआ करता था.

भोपाल का सबसे वीआईपी इलाका 'चार इमली' कैसे हुआ? 

एबीपी न्यूज ने चार इमली इलाके का इतिहास जानने की कोशिश की. इतिहासकारों से बातचीत में बड़ा ही रोचक किस्सा निकल कर सामने आया. जानकार सनत जैन बताते हैं कि भोपाल में आज की बसावट वर्षों पहले नहीं हुआ करती थी. इतिहासकार प्रोफेसर भदोरिया बताते हैं कि रोशनपुरा क्षेत्र के बाद भोपाल का इलाका घने जंगलों से घिरा हुआ था. आज भी कोलार के आसपास का इलाका पुराने भोपाल की यादों को साफ-साफ दर्शाता है. भोपाल के आसपास विशाल जंगलों के अवशेष देखे जा सकते हैं.

MP Civic Body Election: मेयर चुनाव पर संशय खत्म लेकिन राजनीति जारी, कांग्रेस MLA तरुण भनोत ने BJP पर लगाया ये आरोप

इमली के घने पेड़ में चोर करते थे माल की हिस्सेदारी

आज वर्तमान में चार इमली का रिहायशी और सबसे वीआईपी इलाका किसी जमाने में चोर इमली के नाम से जाना जाता था. पुराने लोगों का मानना है कि इलाके में इमली के कई सारे घने पेड़ चोर को छुपने की जगह मुहैया कराते थे. साथ ही साथ चोर पेड़ के नीचे माल की हिस्सेदारी भी किया करते थे. इसीलिए पुराने समय में इलाके को चोर इमली के नाम से जाना जाता था. जानकार बताते हैं कि शाम के वक्त लोग चोर इमली इलाके में जाना बिलकुल पसंद नहीं करते थे क्योंकि जान माल का खतरा होता था.

लेकिन वक्त बदलने के साथ सब कुछ बदल जाता है, इतिहास बदल जाता है, सोच बदल जाती है और साथ ही साथ जगह भी बदल जाती है. आज वही चोर इमली का इलाका चार इमली के सबसे रिहायशी इलाकों में से एक माना जाता है. मंत्री, आईएएस, आईपीएस ऑफिसर चार इमली के रिहायशी इलाके में निवास करते हैं. बीते जमाने में भोपाल के अंदर केवल रियासत कालीन या बड़े लोगों के ही बंगले हुआ करते थे. लेकिन आज बदलती हुई तस्वीर में राजधानी भोपाल देश के अंदर एक अनूठा नाम है.

Panna Tiger Reserve: पन्ना टाइगर रिजर्व से आई खुशखबरी, केनकली नाम की हथिनी ने दिया नर बच्चे को जन्म, हाथियों की संख्या हुई 16

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भैया वापस आ गए', राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि ने शेयर किया वीडियो, खुशी से नाचते-गाते दिखे परिजन
'भैया वापस आ गए', राजा रघुवंशी की बहन सृष्टि ने शेयर किया वीडियो, खुशी से नाचते-गाते दिखे परिजन
Sagar News: 9 लाख के बिजली बिल पर टकराव, नोटिस से नाराज नगर परिषद ने विभाग के गेट पर डलवा दिया कचरा
सागर में 9 लाख के बिजली बिल पर टकराव, नोटिस से नाराज नगर परिषद ने विभाग के गेट पर डलवा दिया कचरा
वाराणसी में MP-UP का 'महा-संगम', बाबा विश्वनाथ और महाकाल ट्रस्ट के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता
वाराणसी में MP-UP का 'महा-संगम', बाबा विश्वनाथ और महाकाल ट्रस्ट के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता
MP-UP सहयोग सम्मेलन: वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के CM मोहन, काशी विश्वनाथ में किए दर्शन
MP-UP सहयोग सम्मेलन: वाराणसी पहुंचे मध्य प्रदेश के CM मोहन, काशी विश्वनाथ में किए दर्शन

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू, रणवीर सिंह के लिए कह दी ये बात
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू
Assembly Elections 2026 Live: EC पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा हमला, असम में PM मोदी की दो चुनावी रैलियां, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
Live: EC पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा हमला, असम में PM मोदी की दो चुनावी रैलियां, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
Diabetes Nerve Damage: सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Embed widget