एक्सप्लोरर

MP News: बुरहानपुर में बच्ची से रेप के बाद हत्या के आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, फांसी देने की मांग

Burhanpur Rape-Murder Case: एमपी के बुरहानपुर में रेप और हत्या के आरोपी के घर पर आज जिला प्रशासन की तरफ से बुलडोजर चलाया गया. वहीं आक्रोशित लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं.

MP News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में 6 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी थी. जिसको लेकर आरोपी पर कार्रवाई करते हुए उनके घर पर बुलडोजर चला दिया गया. बता दें कि घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के मकान को तोड़ने के लिए ज्ञापन दिया था और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

आरोपी के मकान और दुकान पर चला बुलडोजर 
बुरहानपुर जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में लोगों के आक्रोश को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई. नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी के मकान और दुकान पर बुलडोजर चला दिया, वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच भी जारी है. 

आरोपी को फांसी देने की मांग
बता दें कि 6 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में बुधवार को सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने अफसरों को ज्ञापन देते हुए आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की थी. इसके साथ ही उनके मकान को जमीदोज करने की भी मांग की गई थी.

बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी
बीती 18 मई की दोपहर को बच्ची घर में अकेली थी. आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के फर्स्ट फ्लोर पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया. जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने अपने घर के पीछे खंडहर हो चुकी एक इमारत में बच्ची के शव को फेंक दिया. बच्ची का शव 20 मई को बरामद किया गया. वहीं वारदात के बाद आरोपी नार्मल लाइफ जी रहा था. उसने बच्ची की हत्या के बाद घर में खाना खाया और शाम को जिम भी चला गया. पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था.

यह भी पढ़ें: 'आपने तो...', CM केजरीवाल के माता-पिता से पूछताछ मामले में दिग्विजय सिंह का निशाना

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
Indore News: इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
हरीश राणा केस: कर्ज में डूबा पिता, बिक गया आशियाना और टूट गया हौसला, वो जिंदा था पर सांसें उधार की थीं
UP Elections 2027: यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
यूपी में तीर-कमान अलग-अलग, निशाना एक, राहुल-अखिलेश की जोड़ी फिर दिखाएगी कमाल?
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
फुकेट में एयर इंडिया एक्स्प्रेस फ्लाइट की हार्ड लैंडिंग, नोज गियर टूटा; जानें यात्रियों का हाल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद इन 5 खिलाड़ियों के करियर का भी होगा अंत! कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान
Ek Din Trailer: सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
सई पल्लवी के प्यार में जुनैद खान, 'एक दिन' के साथ ने बदली कहानी, शानदार ट्रेलर रिलीज
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
LPG Crisis Live: ईरान-अमेरिका तनाव से LPG संकट! भारत में लगी गैस के लिए लंबी लाइनें
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
किस देश में सबसे आसान है इच्छामृत्यु का तरीका, भारत में अपनाया जाएगा कौन-सा मैथड?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
एक टिकट पर कितना फ्यूल सरचार्ज बढ़ा रहा Air India, इससे कितने महंगे हो जाएंगे टिकट?
Embed widget