एक्सप्लोरर

पति को गायब करवाने की धमकी देकर महंत ने किया महिला से रेप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

Chitrakoot News in Hindi: मध्य प्रदेश के चित्रकूट में एक महिला के साथ महंत और उसके रिश्तेदारों ने रेप किया. महिला थाने पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और अब कोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप किया है.

Chitrakoot News: मध्य प्रदेश के सतना (Satna) जिले की एक महिला ने चित्रकूट के महंत सत्यप्रकाश दास (Satya Prakash Das) और उनके भाई के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं. महिला ने बताया कि उसके पति महंत के साथ रहते थे. इसलिए हत्या के प्रयास के एक मामले में महंत के साथ उसके पति को भी सह अभियुक्त बनाया गया था. वर्ष 2016 में उसके पति, महंत सत्यप्रकाश दास के साथ जेल में थे. इसके चलते मुकदमे की पैरवी के लिए वह चित्रकूट आती थी और यज्ञवेदी निर्वाणी अखाड़ा में रुकती थी. महंत के भाई जय प्रकाश ने उसे एक कमरा दिला दिया था.

कमरा दिलाने के बाद जय प्रकाश ने डरा धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बनाया. मना करने और विरोध करने पर पति को जेल में बंद रखने और जान से मरवाने की धमकी देता था. इस दौरान जय प्रकाश अपने भाई महंत सत्यप्रकाश दास और अपने रिश्तेदार अरविंद मिश्रा के साथ लगातार उसका शारीरिक शोषण करते रहे और इसकी जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी देते रहे.

महिला की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई
18 जून को तीनों आरोपियों ने यज्ञवेदी निर्वाणी अखाड़ा के कमरे से उसके पति को बाहर भेज दिया और रात में तीनों लोगों ने बिना उसकी इच्छा के जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया. विरोध करने पर मारपीट की. इस दौरान महंत ने कहा कि उनके मन मुताबिक काम न करने पर वह उसके पति व बच्चों को गायब करवा देंगे. इसके दूसरे दिन 19 जून को उसने अपने पति को पूरी घटना की जानकारी दी और उनके साथ सीतापुर चैकी जाकर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया.

पीड़िता ने आखिरकार कोर्ट की ली शरण
महिला का आरोप है कि इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई. इसके बाद उसने उच्चाधिकारियों को भी अपने साथ हुए शोषण की जानकारी दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई. पीड़िता ने इस मामले में कोई सुनवाई न होने पर कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया था. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेन्द्र प्रसाद भारती ने  प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें- CM मोहन यादव अधिकारियों की गलती पर लेते हैं एक्शन, सरकार बनने के बाद इतने अफसरों पर गिरी गाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
LPG Crisis News Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
Live: सिलेंडर छोड़िए, चूल्हे-भट्टियों की डिमांड भी नहीं हो रही पूरी! चाय-पूड़ी की दुकानें बंद करने को मजबूर लोग
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
'जहां बेटियां जन्म से आजीवन पूजी जाती हैं, वह है अपना MP'- महिला सम्मेलन में बोले सीएम मोहन
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह
LPG Crisis: 'MP में ईंधन का संकट नहीं, पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं घरेलू सिलेंडर'- मंत्री गोविंद सिंह

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
कौन हैं अली जाफरी, जिनके मोजेक डिफेंस सिस्टम के आगे पानी मांग रही अमेरिकी सेना! जानें कैसे बना ईरान का रक्षा कवच
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget