एक्सप्लोरर

Watch: 'अगर इनका बैग चेक...', BJP की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के लिए क्या कह गए CM मोहन यादव?

CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: सीएम मोहन यादव एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे. यहां पर स्टेज से संबोधन के दौरान दिया गया उनका एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है.

MP: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में अपने पार्टी की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह का ऐसा परिचय दिया कि सभी लोग चौंक गए. उन्होंने बरगी विधानसभा की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह को रिवॉल्वर रखने वाली कह दिया. इतना ही नहीं सीएम मोहन यादव में अपने संबोधन के दौरान उनका नाम प्रतिमा सिंह बता दिया. इस दौरान प्रतिभा सिंह के पुत्र एमएलए नीरज सिंह भी मंच पर मौजूद रहे. सीएम मोहन यादव का बयान अब सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा हैं.

दरअसल, चरगवां ब्लॉक के नया नगर में आयोजित वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में घंटों देर से पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव मंच पर बैठे सभी लोगों का नाम लेकर अभिवादन कर रहे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने बरगी विधानसभा की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह का अभिवादन करते हुए कहा, "अगर इनका बैग चेक किया जाए तो उनके बैग रिवॉल्वर मिल सकती है. ऐसा लोग बताते हैं." 

सीएम मोहन यादव ने और क्या कहा?
अपने भाषण में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रतिभा सिंह के साथ विधायक रहने के कार्यकाल का भी जिक्र किया. इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने उनका नाम प्रतिमा सिंह ले रहे थे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेहद मजाकिया अंदाज में बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी आशीष दुबे को पूर्व सांसद और वर्तमान में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को उत्तराधिकारी बताया. मुख्यमंत्री का यह बयान अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है.

प्रतिभा सिंह और नीरज सिंह को मिल चुकी है ये सजा
बता दें कि पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज सिंह वर्तमान में बरगी से विधायक है. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा सिंह के साथ नीरज सिंह भी मंच पर मौजूद थे. कहा जाता है कि पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के परिवार की क्षेत्र में दबंग परिवार के रूप में पहचान है. पिछले दिनों प्रतिभा सिंह और नीरज को उनकी बहू को प्रताड़ित करने के मामले में कोर्ट उठने तक की सजा भी सुनाई गई थी.

ये भी पढ़ें: MP: अचानक चाय की टपरी पर पहुंचे CM मोहन यादव, कार्यकर्ताओं के साथ की 'समोसा पार्टी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Narsinghpur News: नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
MP News: तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, राहगीर को कुचला, हवा में उछले बाइक सवार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, राहगीर को कुचला, हवा में उछले बाइक सवार
Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Embed widget