एक्सप्लोरर

दमोह में फर्जी सर्टिफिकेट पर सालों से कर रहा शिक्षक की नौकरी, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

MP News: मध्य प्रदेश से फर्जीवाड़ा का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस मामले में शिकायतकर्ता के जरिये सारे साक्ष्य दिखाने के बावजूद कथित आरोपी पर प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की.

Damoh News Today: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक शिक्षक कई वर्षों से कथित फर्जी अंकसूची के बुनियाद पर शिक्षक बनकर नौकरी कर रहा है. इस मामले की शिकायत जब कलेक्टर के पास पहुंची तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक से दोषी शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. 

साल 2019 में फर्जी अंकसूची का खुलासा होने के बाद से ही शिकायतकर्ता सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा था. दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि फर्जी अंकसूची के जरिए शिक्षक के जरिये नौकरी किए जाने की शिकायत सामने आई थी. 

दमोह कलेक्टर ने कहा कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के जरिये की गई जांच के दस्तावेज प्रस्तुत किए थे, जिसमें अंकसूची फर्जी निकली थी. उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर एफआईआर दर्ज करने को कहा गया है. 

शिकायतकर्ता का बड़ा खुलासा
शिकायतकर्ता के जरिये लंबे समय से जनसुनवाई में इस संबंध में शिकायत की जा रही थी. शिकायतकर्ता नन्हे सिंह अहिरवार के मुताबिक, वे झांगरी गांव तहसील पथरिया के रहने वाले हैं. उनके जरिये भीलनी निवासी कुंजीलाल अहिरवार के खिलाफ फर्जी अंकसूची के जरिए शिक्षक बनने की शिकायत की गई थी. 

इस मामले में जांच के दौरान उनकी शिकायत सही पाई गई. इसके बावजूद लंबे समय से वे सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. शिकायतकर्ता की मानें तो साल 1984 से लगातार कुंजीलाल शिक्षक की शासकीय नौकरी कर रहे हैं.

'2019 में हो गया था फर्जीवाड़े का खुलासा'
शिकायतकर्ता नन्हे सिंह अहिरवार का कहना है कि "उनके द्वारा जो शिकायत की गई थी, उसमें 7 अक्टूबर 2019 को यह साबित हो गया था कि कुंजीलाल अहिरवार फर्जी दस्तावेजों और अंकसूची के जरिए शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं." 

वर्तमान में कन्या शाला कनारी में पदस्थ कुंजीलाल अहिरवार के खिलाफ कई शिकायतें की गई, मगर आज तक जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य लोगों ने मुकदमा दर्ज नहीं करवाया. कलेक्टर के आदेश पर अब उन्हें एफआईआर दर्ज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: चार बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर किया रेप, पता चलने पर पति ने भी छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar News: प्रेम प्रसंग में डॉक्टर पति बना हैवान, पत्नी का गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाया
सागर: प्रेम प्रसंग में डॉक्टर पति बना हैवान, पत्नी का गला घोंटा, फिर कार में जिंदा जलाया
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी, 3 फीसदी महंगाई भत्ता देने के लिए MP कैबिनेट की मंजूरी
MP: सरकारी कर्मचारियों के खुशखबरी, 3 फीसदी महंगाई भत्ता देने के लिए कैबिनेट की मंजूरी
'हम संस्कारी पार्टी के संस्कारी MLA, फूकेंगे तो पाकिस्तान में गिरोगे...' BJP विधायक के बिगड़े बोल
'हम संस्कारी पार्टी के संस्कारी MLA, फूकेंगे तो पाकिस्तान में गिरोगे...' BJP विधायक के बिगड़े बोल
MP News: गुना में हवाला के नाम पर व्यपारी से 20 लाख की वसूली! CM मोहन यादव का SP को हटाने का निर्देश
गुना में हवाला के नाम पर व्यपारी से 20 लाख की वसूली! CM मोहन यादव का SP को हटाने का निर्देश

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड वायरल, IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ लेंगी सात फेरे
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
IPL में सबसे ज्यादा ऑरेंज कैप किसने जीती? देखें विराट-रोहित ने कितनी बार किया ये कारनामा
Crude Oil Price: सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
सस्ता और महंगा क्यों होता है क्रूड ऑयल, जानें पर्दे के पीछे कौन चलाता है पूरा सिस्टम?
Type 1 Diabetes And Memory Loss: टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
टाइप 1 डायबिटीज है तो पढ़ लें यह रिसर्च, मेमोरी लॉस होने का बड़ा खतरा
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
दुकानदार नहीं बदल रहा घटिया सामान, उपभोक्ता फोरम में ऐसे कर सकते हैं शिकायत
Embed widget