एक्सप्लोरर

'अल्पसंख्यकों के अधिकारों को कुटिल तरीके से...', वक्फ बिल पर दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला

Digvijaya Singh on Waqf Bill: दिग्विजय सिंह ने बताया कि वह वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध क्यों कर रहे हैं. उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकार का भी मुद्दा उठाया और इस बहाने केंद्र पर हमला बोला.

Digvijaya Singh on Waqf Amendment Bill: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध जताते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों को संविधान में मिले अधिकार को छीनने का कुटिल प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार हिंदू और मुसलमान करने के अलावा कोई काम नहीं कर रही.

ग्वालियर में मीडिया से बातचीत में दिग्विजय सिंह ने कहा, "वक्फ संसोधित बिल जो लाया जा रहा है हम उसके खिलाफ हैं क्योंकि भारतीय संविधान का बुनियादी प्रावधान है जिसमें अल्पसंख्यकों को संरक्षण का अधिकार दिया गया है. उनके अधिकारों को छीनने का कुटिल प्रयास हो रहा है. यह सरकार पिछले 11 साल से केवल हिंदू और मुसलमान कर रही है."

मनरेगा के मजूदरों को नहीं मिल रही मजदूरी- दिग्विजय सिंह

वहीं, दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि मनरेगा के मजदूरों को गांवों में काम नहीं मिल रहा और उनका पलायन हो रहा है. राज्य के इंटरेस्ट कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने आए दिग्विजय सिंह ने कहा, ''बैठक के लिए आय़ा हूं क्योंकि देश और प्रदेश में मजदूरों के हितों का संरक्षण नहीं हो रहा है. गांव में मनरेगा का पेमेंट नहीं हो रहा है. काम नहीं मिल रहा, लोगों का पलायन हो रहा है और कोई सुनने वाला नहीं."

दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय मजदूरी का उठाया मुद्दा

दिग्विजय सिंह ने कहा, "खुलेआम मजदूरों के कानून बदल दिए और राष्ट्रीय मजदूरी जो मिलनी चाहिए वह नहीं मिल रही जो कि जेनेवा अंतरराष्ट्रीय कन्वेन्शन के अनुरूप होना चाहिए उसका पालन नहीं हो रहा है. 2015 के बाद से त्रिपक्षीय बैठक नहीं हुई है. इन सभी मुद्दों को लेकर हम बैठक में बात करेंगे."

इसी सत्र में पेश होगा बिल- अमित शाह

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ कर दिया है कि संसद के इसी सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा. अगस्त 2024 में इस विधेयक को जेपीसी के पास भेजा गया था. 4 अप्रैल को संसद के संत्र का अंत होने वाला है. इसी दौरान बिल पेश होना है. अमित शाह का कहना है कि विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रहा है.

About the author आकांक्षा

आकांक्षा 2012 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरूआत नया इंडिया से की. इसके बाद न्यूज एजेंसी IANS और  नवभारत टाइम्स की टीम से भी जुड़ी रहीं. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget