एक्सप्लोरर

'नेहरू का संविधान जला दिया गया हम तो केवल...', कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के बयान से हलचल

MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक नुक्कड़ सभा में जनता के बीच भारतीय संविधान के महत्व को रेखांकित किया लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा बोल गए जिससे विवाद हो सकता है.

Indore News: हमेशा अपने बयानों से चर्चाओं में रहने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) फिर एक बयान ऐसा बयान दिया है जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. इस बार दिग्विजय सिंह ने भारतीय संविधान को पंडित जवाहरलाल नेहरू का बता दिया. दरअसल कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह 27 जनवरी को इंदौर के महू में होने वाले कांग्रेस कार्यक्रम 'जय बापू जय भीम यात्रा' को लेकर बैठके कर रहे हैं.  नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए एक बड़ा और विवादास्पद बयान दिया है.

दिग्विजय सिंह ने कहा कि "पंडित जवाहरलाल नेहरू का जो संविधान था, उसे जला दिया गया और अब हम केवल भारतीय संविधान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं." उनके इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है.

भारतीय संविधान का समझाया महत्व

राजसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भारतीय संविधान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि यह संविधान हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा करता है. उन्होंने मंच से एक पर्चा भी वितरित किया, जिसमें अनुसूचित जाति, महिलाओं, किसानों, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई थी. उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमें यह ताकत देता है कि हम अपने नेताओं को चुन सकते हैं और अगर जरूरी हो तो उन्हें सत्ता से हटा भी सकते हैं. यह ताकत हमें बाबा साहब अंबेडकर द्वारा लिखित भारतीय संविधान से मिली है.

दिग्विजय सिंह ने अपने भाषण में ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए कहा कि आजादी से पहले देश में राजा-रजवाड़ों का शासन था, जिसमें चुनाव नहीं होते थे और राजवंश के लोग ही शासन करते थे. उन्होंने कहा, "1947 में जब देश आजाद हुआ, तब राजा-रजवाड़ों का अंत हुआ और जनता का राज स्थापित हुआ, और यह बदलाव भारतीय संविधान के कारण संभव हुआ.''

कमजोरों का अधिकार छीनने की हो रही कोशिश - दिग्विजय

वहीं दिग्विजय सिंह ने इस दौरान पंडित नेहरू के संविधान को जलाए जाने की बात की, और कहा कि अब केवल भारतीय संविधान को बचाना जरूरी है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान व्यवस्था में समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों को छीनने की कोशिश हो रही है. दिग्विजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस पर्चे का अध्ययन करें, जिसमें संविधान द्वारा बनाए गए कानूनों का उल्लेख किया गया है. जो खासकर गरीबों, महिलाओं, और किसानों के हित में हैं.

ये भी पढ़ें- खरगोन में पकड़ा गया हथियारों का जखीरा, तस्करी करने वाले आरोपी नाबालिग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Narsinghpur News: नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
MP News: तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, राहगीर को कुचला, हवा में उछले बाइक सवार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, राहगीर को कुचला, हवा में उछले बाइक सवार
Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम

वीडियोज

Nitish Kumar Rajyasabha Nomination: नीतीश कुमार के बाद कौन संभालेगा CM कुर्सी? | Bihar Politics
Anupamaa: अनुपमा: प्रेरणा ने प्रेम पर डाली नज़र, अनुपमा ने समारोह के बीच सिखाया सबक
Bollywood News: सनी देओल की ‘एंटनी’ में विजय वर्मा की एंट्री, पहली बार आमने-सामने होगी जोरदार टक्कर
Anil Kapoor ने Subedaar की Cast, Fitness और Discipline पर की खुलकर बात
Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
नीतीश के राज्यसभा जाने पर अखिलेश की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- BJP ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
मिसाइल, टॉरपीडो और हेलिकॉप्टर से लैस… फिर भी डूब गया ईरान का IRIS Dena, जानें इस युद्धपोत की ताकत
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं? जानें A टू Z डिटेल्स
कौन हैं अर्जुन तेंदुलकर की दुल्हन सानिया चंडोक, कितनी पढ़ी-लिखी हैं? कितनी अमीर हैं?
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
रश्मिका-विजय के रिसेप्शन में बिना चप्पल-जूते पहने पहुंचे रामचरण, वजह जान हो जाएंगे हैरान
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
बिहार को जंगलराज से मुक्ति, कुर्ते पर कोई दाग नहीं... अमित शाह ने नीतीश कुमार की जमकर की तारीफ
Iran Attacks Middle East: सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
सऊदी अरब से यूएई तक 8 मुस्लिम देशों को ईरान ने क्यों बनाया निशाना? जानें हमले की वजह
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
कम डाउन पेमेंट में खरीद सकते हैं Hunter को टक्कर देने वाली TVS Ronin, हर महीने इतनी देनी होगी EMI
Embed widget