एक्सप्लोरर

पहलगाम आतंकी हमले पर दिग्विजय सिंह की दो टूक, 'कोई भी मजहब...'

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर दिग्विजय सिंह ने सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए और सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग की. जीतू पटवारी ने इस हमले को 'भारत माता के माथे पर कलंक' बताया.

Digvijaya Singh on Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं और लोगों में इस आतंकी घटना के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भोपाल में आतंकी हमले में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च में शामिल हुए थे. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधायक आरिफ मसूद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए.

दिग्विजय सिंह ने सुरक्षा में चूक पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने मौन कैंडल मार्च निकाल कर पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी. मार्च के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, "आतंकवाद से कोई समझौता नहीं हो सकता. सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए." उन्होंने सुरक्षा और खुफिया तंत्र में संभावित चूक की ओर संकेत करते हुए इसकी गहन जांच की मांग की.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस हमले को "भारत माता के माथे पर कलंक" बताते हुए कहा, "आतंकवाद के खिलाफ हम सरकार के साथ हैं. सरकार को कठोर और त्वरित प्रतिक्रिया देनी चाहिए." उन्होंने यह भी स्पष्ट किया, "कोई भी मजहब आतंकवाद नहीं सिखाता, और देश का हर नागरिक आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है."

जीतू पटवारी ने रॉबर्ट वाड्रा के बयान को नकारा
इतना ही नहीं, जीतू पटवारी ने रॉबर्ट वाड्रा के बयान से कांग्रेस पार्टी को अलग बताया. उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़ी है." इससे पहले आज बुधवार सुबह कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ मिलकर आतंकवाद का पुतला जलाया. इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग और महिलाएं इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget