एक्सप्लोरर

Harda Blast: हरदा हादसे के बाद भोपाल प्रशासन अलर्ट, पटाखा मार्केट असुरक्षित पाए जाने पर दुकानें की सील

Bhopal News: हलालपुर स्थित पटाखा मार्केट से लगकर रहवासी क्षेत्र है. मार्केट में आवागमन के लिए एक ही रास्ता होने, दुकानों के बीच पर्याप्त अंतर नहीं होने, फायर फाइटर और फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं है.

Bhopal Firecracker Shop And Warehouse Sealed: हरदा हादसे के बाद भोपाल का प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है. भोपाल की चार तहसीलों के एसडीएम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की. इस दौरान अफसरों को पटाखा मार्केट असुरक्षित पाया गया, जिससे दुकान व गोदाम सील कर दिए गए.  बता दें हरदा की पटाखा फैक्ट्री व गोडाउन में हुए भीषण हादसे के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी जिलों में पटाखा दुकान व गोदाम की जांच के निर्देश अफसरों को दिए थे. इसी तारतम्य में प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासनिक टीम पटाखा दुकानों व गोडाउन की जांच कर रही है. 

भोपाल की चार तहसील के एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सौंपी है. बैरागढ़ एसडीएम द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में साफ उल्लेख है कि हलालपुर स्थित पटाखा दुकानें खतरनाक हैं. इसी तरह हुजूर एसडीएम ने जामुनिया स्थित गोडाउन का निरीक्षण किया. यह गोडाउन रहवासी इलाके में पाया गया. हुजूर एसडीएम आशुतोष शर्मा जब जांच करने पहुंचे तो स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला, इसलिए उन्होंने 12 गोडाउन सील कर दिए. 

बैरागढ़ एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में यह लिखा
हलालपुर स्थित पटाखा मार्केट से लगकर रहवासी क्षेत्र है. वहीं, मैरिज गार्डन भी कुछ ही दूरी पर ही है. मार्केट में आवागमन के लिए एक ही रास्ता होने, दुकानों के बीच पर्याप्त अंतर नहीं होने, फायर फाइटर और फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं है. ऐसे में दुर्घटना के समय आपातकाल में बचाव किया जाना संभव नहीं है. मैरिज गार्डन में शादी के समय हमेशा आतिशबाजी होती है. इससे दुर्घटना की प्रबल संभावना है. भोपाल-इंदौर मुख्य मार्ग से लगी अन्य दुकान जैसे सोनी पटाखा, कालू पटाखा, दीपक पटाखा दुकानें हैं. यही पर होटल, शादी हाल और पेट्रोल पंप है. इससे दुर्घटना की संभावना है. राज पटाखा और आरके पटाखा दुकान समेत चार गोदाम रिहायशी क्षेत्र में है. वहीं, इनसे मैरिज गार्डन भी जुड़े हैं. इसलिए हलालपुर स्थित सभी दुकान-गोडाउन को शहरी सीमा से बाहर गैर रिहायशी क्षेत्र में शिफ्ट किया जाना ठीक रहेगा. साथ ही समय-समय पर फायर ऑडिट एवं फायर एक्सपर्ट दुकानों की जांच करें. 

रतुला गांव की पटाखा फैक्ट्री सील
बैरसिया एसडीएम विनोद सोनकिया रतुलागांव गांव पहुंचकर मीना फायर वर्क्स के नाम से पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद एसडीएम ने कलेक्टर को सौंपी गई रिपोर्ट में लिखा कि फैक्ट्री में बिजली वायरिंग की व्यवस्था असुरक्षित मिली, फैक्ट्री से 30 मीटर की दूरी पर ग्राम चौकीदार और उसके परिवार के मकान हैं. फैक्ट्री से लगकर दोपहिया वाहन रखते हैं. जिनमें ज्वलनशील ईंधन भरा मिला. पटाखा निर्माण में उपयोग किए जाने वाला कच्चा केमिकल स्वीकृत मात्रा से अधिक मात्रा में पाया गया. फैक्ट्री से कच्चा पाउडर बाहर निकाल कर उसे सील कर कर दिया गया. इधर गोविंदपुरा एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने निशातपुरा की मुस्कान पटाखा सेंटर को सील कर दिया. इसके अलावा वैरायटी फायरवर्क्स पटाखा सेंटर को भी सील किया गया.

ये भी पढ़ें: PM Modi MP Visit: शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल के बाद पहली बार MP आ रहे PM पीएम, तैयारियों में जुटे सीएम मोहन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
रायसेन: रमजान में तोप चलने पर NHRC की रोक, कहा- बारूद का आतंकी इस्तेमाल होने की आशंका
रायसेन: रमजान में तोप चलने पर NHRC की रोक, कहा- बारूद का आतंकी इस्तेमाल होने की आशंका
Sagar News: मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
सागर: मां ने चार मासूम बेटियों को कुएं में फेंककर खुद लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
Indore News: पंप से पेट्रोल भराकर भागते कार चालक ने युवक को घसीटा, युवक की मौके पर ही मौत
इंदौर: पंप से पेट्रोल भराकर भागते कार चालक ने युवक को घसीटा, युवक की मौके पर ही मौत

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Khosla Ka Ghosla 2 Release Date: अनुपम खेर- बोमन ईरानी की ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget