एक्सप्लोरर

Harda Factory Blast: एमपी के हरदा में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 7 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा घायल

Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री अवैध बताई जा रही है और ब्लास्ट के बाद लगी आग की चपेट में आसपास के 50 से ज्यादा घर आ गए हैं. धमाका इतना भीषण था कि पूरा शहर इसकी आवाज से हिल गया.

Harda Factory Blast: मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर है जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं. इस ब्लास्ट से पूरा शहर हिल गया है. धमाके के बाद भीषण आग ने पटाखा फैक्ट्री को घेर लिया है. जानकारी के अनुसार, आसपास के करीब 50 घर आग की चपेट में आ गए हैं. वहीं, जान बचाने के लिए लोग इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं. फिलहाल, 20 से ज्यादा घायलों को हरदा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. आसपास के जिलों की फायर ब्रिगेड गाड़ियां भी हरदा के लिए रवाना हो गई हैं.

जानकारी के अनुसार मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सुबह विस्फोट होने के बाद भीषण आग लग गई. फैक्ट्री से उठतीं आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा रहा है. सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला सहित फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं.

सीएम मोहन यादव ने लिया संज्ञान, अस्पतालों में तैयारी करने को कहा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से हरदा जाने के निर्देश दिए हैं. वहीं, भोपाल और इंदौर में मेडिकल कॉलेज, एम्स और भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने के लिए भी निर्देशित किया गया है. 

इसके अलावा, इंदौर और भोपाल से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भेजा जा रहा है और राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं. 

नर्मदापुरम से भी पहुंच रहीं कई दमकल गाड़ियां
हरदा पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड को लेकर नर्मदापुरम से फायर ब्रिगेड ओर एंबुलेंस हरदा भेजी जा रही हैं. नर्मदापुरम से भी स्टाफ हरदा के लिए रवाना हो गया है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नर्मदापुरम से 6 फायर ब्रिगेड ओर 4 एम्बुलेंस डॉक्टर और स्टाफ के साथ हरदा के लिए निकल गई हैं. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election: कमलनाथ ने बेटे नकुलनाथ के लिए फाइनल कर दी लोकसभा की सीट! BJP में जाने की अफवाहों पर भी दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: न कथा, न दिव्य दरबार... एक महीने के लिए गायब होंगे बागेश्वर बाबा, बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना
न कथा, न दिव्य दरबार...एक महीने के लिए गायब होंगे बागेश्वर बाबा, बद्रीनाथ की पहाड़ियों में करेंगे साधना
Gwalior News: दो पक्षों में विवाद के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, घटना CCTV में कैद
ग्वालियर: दो पक्षों में विवाद के बीच फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल, घटना CCTV में कैद
Ratlam News: जज की पत्नी की चलती ट्रेन के वॉशरूम में मौत, प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रह गए पति
रतलाम: जज की पत्नी की चलती ट्रेन के वॉशरूम में मौत, प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते रह गए पति
Narsinghpur News: नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
लोकसभा में सोमवार को लाया जाएगा ओम बिरला को हटाने का प्रस्ताव, BJP-कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
दिल्ली में 6 मार्च को इस मौसम का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड, जानें कितना रहा अधिकतम तापमान?
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
दस्त से हुई थी इस मुगल बादशाह की मौत, क्यों नहीं मिला था इस बीमारी का इलाज?
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
नए-नए गाड़ी चलाना सीखे हैं तो जरूर करें ये 10 काम, इनसे सालों-साल नई रहती है कार
Embed widget