एक्सप्लोरर

MP News: सांसद की सिफारिश पर किया नगर निगम आयुक्त का ट्रांसफर हाई कोर्ट ने किया निरस्त, अदालत ने की यह टिप्पणी

High Court News: कोर्ट ने मामले के दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद पाया कि स्थानीय सांसद ने अपीलकर्ता का तबादला कर उनकी जगह संजय मेहता को पदस्थ करने की अनुशंसा की थी.

जबलपुर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक अधिकारी का तबादला निरस्त करते हुए अपने आदेश में तीखी टिप्पणी के साथ कहा कि बिना जनहित या ठोस कारण के मंत्री या जनप्रतिनिधि की अनुशंसा पर किया गया तबादला पूरी तरह से अवैधानिक है.हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ और जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव की खंडपीठ ने बुरहानपुर नगर निगम आयुक्त श्याम कुमार सिंह का तबादला आदेश निरस्त कर दिया है. कोर्ट ने उनकी जगह स्थानांतरित किए गए संजय मेहता को कहा है कि वे श्याम कुमार सिंह को तत्काल प्रभार सौंपकर राज्य सरकार के आगामी आदेश का इंतजार करें.

अधिकारी ने अदालत में क्या दलील दी

निगम आयुक्त सिंह की ओर से यह अपील दायर की गई थी. कोर्ट को बताया गया कि याचिकाकर्ता का 9 जुलाई 2020 को रतलाम नगर निगम, कमिश्नर के पद से संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग, रीवा के पद पर तबादला किया गया. इसके महज 11 माह बाद ही 4 जून 2021 को उन्हें रीवा से बुरहानपुर नगर निगम कमिश्नर के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया. यहां भी वे महज 10 माह ही कार्य कर सके और 7 अप्रैल 2022 को उन्हें संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल स्थानांतरित कर दिया गया. इस आदेश को उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी लेकिन सिंगल बैंच ने उनकी याचिका खारिज कर दी.इस पर उन्होंने यह अपील प्रस्तुत की.

सरकार ने कहा, सांसद का था दबाव

मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से पेश जवाब में बताया गया कि उक्त तबादला स्थानीय निर्वाचित जनप्रतिनिधि की अनुशंसा पर किया गया. कोर्ट ने मामले के दस्तावेजों का अध्ययन करने के बाद पाया कि स्थानीय सांसद ने अपीलकर्ता का तबादला कर उनकी जगह संजय मेहता को पदस्थ करने की अनुशंसा की थी. कोर्ट ने कहा कि चयनित जनप्रतिनिधियों को सदैव सरकारी कर्मी के तबादले की अनुशंसा का अधिकार होता है, लेकिन ऐसी अनुशंसा उचित कारण से होनी चाहिए. विभागीय अधिकारियों के इनकार के बावजूद मंत्री की ओर से इसके लिए दबाव बनाने का हस्तक्षेप सर्वथा अनुचित है.

यह भी पढ़ें

MP News: LPG के दाम बढ़ते ही उज्जैन में सिलेंडरों से चोरी हो रही है गैस, एजेंसी पर काम करने वाला हॉकर ही निकला चोर

GWALIOR VIRAL VIDEO: ग्वालियर में युवक की पिटाई के वायरल वीडियो मामले में तीन गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget