एक्सप्लोरर

MP Election 2023: प्रशासन ने शुरू कीं विधानसभा चुनाव की तैयारी, इंदौर में इन अधिकारियों को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

MP News: इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के 90 उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा.

Indore News: मध्य प्रदेश में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है. इन चुनावों को लेकर एक और जहां सियासी दल मैदान में उतर गए हैं, वहीं जिला प्रशासन और स्थानीय निर्वाचन कार्यालयों ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इंदौर जिला प्रशासन ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस बैठक में उन तमाम विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें चुनाव से जुड़ें कई अहम बिंदु शामिल थे. 

इंदौर में कौन कौन से चुनाव अधिकारी ले रहे हैं प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं. इन्हीं तैयारियों के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, रिटर्निंग और सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 जिलों के 90 उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं.यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 15 जून तक चलेगा.

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम होल्कर साइंस कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है. प्रशिक्षण देने का कार्य भारत निर्वाचन आयोग से आये मास्टरर्स ट्रेनर्स की ओर से किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के संबंध में विविध विषयों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके तहत अधिकारियों को डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट प्लान, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, सर्विस वोटर पोर्टल, ऑब्जर्बर पोर्टल,  ईवीएम, निर्वाचन व्यय मॉनिटरिंग, आदर्श आचार संहिता, मतगणना सहित अन्य गतिविधियों के संबंध प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्हें निर्वाचन संबंधी नियम और निर्देशों की जानकारी भी दी जा रही है.

अगला प्रशिक्षण सत्र कब आयोजित किया जाएगा

इसी तरह का अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम इंदौर में 19 जून से 22 जून और तीन जुलाई से तीन जुलाई तक भी आयोजित किया जाएगा. इंदौर में आए उप जिला निर्वाचन अधिकारियों , रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को आवास सुविधा विभिन्न शासकीय गेस्ट हॉउस में की गई है.

ये भी पढ़ें

Satpuda Fire News: चुनाव के पहले ही क्यों भड़क जाती है आग ? 10 साल में तीसरी बड़ी घटना, कांग्रेस ने उठाए ये सवाल

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar News: महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
सागर में महिला पार्षद के घर पर युवक ने किया हमला, छेड़छाड़ मामले में जेल से छूटे आरोपियों पर शक
Agar Malwa News: मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
MP News: सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget