एक्सप्लोरर

अजब गजब: अघोरी बाबा को आया 'अर्धनारीश्वर' बनने का सपना, करवा ली जेंडर चेंज सर्जरी

MP News: इंदौर में एक 27 वर्षीय अघोरी बाबा ने 'अर्धनारीश्वर' बनने का सपना पूरा करने के लिए अपनी जेंडर चेंज सर्जरी करवाई. उन्होंने चेन्नई में अपनी प्राइमरी सर्जरी करवाई थी.

Indore Aghori Baba News: इंदौर में केदारनाथ निवासी 27 वर्षीय अघोरी बाबा ने 'अर्धनारीश्वर' बनने का सपना देखने के बाद अपना जेंडर ही चेंज करवा लिया. बाबा ने इंदौर के भंडारी अस्पताल में अपना जेंडर पुरुष से महिला में बदलवाया. 

पुरुष से महिला में बदलने की यह सर्जरी पांच घंटे तक चली और ये सर्जरी भंडारी हॉस्पिटल के प्लास्टिक कॉस्मेटिक और री कंस्ट्रक्टिव सर्जन डॉ. अश्विन दास द्वारा की गई. अघोरी साधु इंदौर के अस्पताल के लम्बे समय से लगातार संपर्क में थे और चेन्नई में उनकी प्राइमरी सर्जरी हुई थी. डॉक्टरों के अनुसार बाबा की जेंडर चेंज सर्जरी सफल रही.

छोड़ दिया था परिवार
ये साधु बाबा साउथ इंडिया से हैं और एक ब्राह्मण परिवार से सम्बंधित हैं. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने सालों पहले अपने परिवार को छोड़ दिया और उत्तराखंड के केदारनाथ में साधु का जीवन जी रहे हैं. वे बुधवार को उत्तराखंड से इंदौर पहुंचे और गुरुवार को अस्पताल में भर्ती हुए थे.

आधार और पैन कार्ड को किया अपडेट
इधर ये बात भी सामने आई है कि कुछ समय पहले चेन्नई में जेंडर चेंज सर्जरी में उनके शरीर से कुछ पुरुष अंग निकाले गए थे. वही सर्जरी के बाद इंदौर लौटने पर उन्होंने सभी जरूरी सर्टिफिकेट बनवाये और अपने आधार और पैन कार्ड को अपडेट किया.

बाबा की कार भी अजब गजब
अघोरी बाबा की कार भी उनका परिचय हूबहू देती है. बाबा की कार पर आगे डेशबोर्ड पर कई सारी खोपड़ियां रखी हैं. वहीं पूरी कार पर स्टीकर लगाए हुए हैं जिन पर भगवान शंकर के साथ वे खुद बैठे दिख रहे हैं. बाबा की कार के ग्लासेस पर डेंजर लिखा हुआ है.

वहीं उनका स्वयं का भी एक फोटो कार पर लगा है जिसमें वे साधना में नजर आ रहे हैं. बाबा की कार पर नम्बर प्लेट के स्थान पर अघोरी नागा साधु लिखा है. 

वहीं कार पर आगे बोनट की ओर एक त्रिशूल भी लगाया हुआ है. बोनट पर जो फोटो है उसमें वे भगवान शंकर की गोद में बैठे दिख रहे हैं. सामने वाले फ्रंट ग्लास पर ऊपर की ओर अर्धनारीश्वर लिखा हुआ है.

ये भी पढ़ें: भोपाल में 6 जुलाई को होगा 12 लाख पौधरोपण, सीएम डॉ. मोहन यादव कर रहे मॉनिटरिंग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget