एक्सप्लोरर

MP: इंदौर में खुलेगा एमपी का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर, 2 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

Indore Green Field Data Center: इंदौर में एमपी का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर खुलने जा रहा है. एशिया की रेटेड-4 कंपनी कंट्रोल-S ने इंदौर में डाटा सेंटर खोलने में अपना इंटरेस्ट दिखाया है.

MP News: मध्य प्रदेश का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर अब इंदौर (Indore) में खुलने जा रहा है. डाटा प्रोवाइडिंग सेक्टर में एशिया की रेटेड-4 कंपनी कंट्रोल-S ने इंदौर में डाटा सेंटर खोलने में अपना इंटरेस्ट दिखाया है. दरअसल, इस कंपनी को इंदौर में डाटा सेंटर खोलने के लिए जमीन की जरूरत है. जानकारी के मुताबिक, यहां करीब 60,000 वर्ग फीट जमीन कंपनी चाह रही है. अगर यह जमीन दे दी गई तो मध्य प्रदेश का पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर इंदौर में खुल जाएगा. जमीन देने के लिए सरकार के स्तर पर बातचीत चल रही है.

कहा जा रहा है कि आईआईएम इंदौर के आसपास कहीं यह कंपनी अपना प्रोजेक्ट ला सकती है. इसमें करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश की बात भी सामने आई है, जिससे प्रत्यक्ष तौर पर 135 और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2000 लोगों को रोजगार दिया जा सकेगा. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मार्च में सरकार कंपनी को इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन आवंटित कर सकती है. मध्य प्रदेश इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन से मिली जानकारी के मुताबिक, फिलहाल कंपनी ने दो अलग-अलग जगहों पर जमीन देखी है.

पांच चरणों में पूरा होगा प्रोजेक्ट
आईआईएम के अलावा इंदौर और देवास के बीच शिप्रा के आसपास कहीं जमीन दी जा सकती है. कंपनी ने जो प्रस्ताव दिया है, उसके मुताबिक कंपनी चाहती है कि मध्य प्रदेश में पहला ग्रीन फील्ड डाटा सेंटर इंदौर में खोले. कंपनी को यहां पर करीब दो एकड़ का प्लॉट चाहिए, जिसमें जमीन बिल्ड अप एरिया के लिए 60,000 वर्ग फीट की जरूरत होगी. अधिकारियों ने बताया कि यह प्रोजेक्ट पांच चरणों में पूरा होगा. हर चरण में 12000 वर्ग फीट जमीन का उपयोग किया जाएगा.

कंपनी का मार्केट शेयर की बात करें तो भारत में कंपनी का मार्केट शेयर करीब 40 फीसदी है. इसके अलावा भारत के बाहर 350 से ज्यादा संस्थानों को यह कंपनी अपनी सेवाएं उपलब्ध करा रही है. कंपनी के हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, नोएडा, चेन्नई और कोलकाता में केंद्र खुले हुए हैं, जिनमें हैदराबाद में तीन, बेंगलुरु में एक, मुंबई में पांच और नोएडा में एक एवं चेन्नई और कोलकाता में दो-दो केंद्र खुले हुए हैं. 

ये भी पढ़ें-BJP Candidate List: बीजेपी की पहली लिस्ट में MP की 10 सीटों पर होगा फैसला! राकेश सिंह सहित ये हैं संभावित नाम

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP Politics: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Bhind News: भिंड में खौफनाक घटना, पढ़ाई करते-करते 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, साइलेंट अटैक ने ले ली जान
भिंड में खौफनाक घटना, पढ़ाई करते-करते 10वीं की छात्रा की अचानक मौत, साइलेंट अटैक ने ले ली जान
Sagar News: छात्रा को 100 टांके देने वाले आरोपी का ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड या हत्या में उलझी पुलिस
सागर: छात्रा को 100 टांके देने वाले आरोपी का ट्रैक पर मिला शव, सुसाइड या हत्या में उलझी पुलिस
उज्जैन में रंग पंचमी की धूम, CM मोहन यादव ने महाकाल में किया शस्त्र प्रदर्शन, जनता संग खेली होली
उज्जैन में रंग पंचमी की धूम, CM मोहन यादव ने महाकाल में किया शस्त्र प्रदर्शन, जनता संग खेली होली

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget