एक्सप्लोरर

इंदौर: घर के बाहर रंगोली बना रहीं 2 लड़कियों को कार ने कुचला, एक की हालत गंभीर

Indore Accident News: इंदौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक अनियंत्रित कार ने दो लड़कियों को कुचल दिया. लड़कियां घर के बाहर रंगोली बना रही थीं. बड़ी लड़की की हालत स्थिर है लेकिन छोटी गंभीर है.

Indore Hit and Run Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां घर के बाहर दो लड़कियां रंगोली बना रही थीं, जब एक अनियंत्रित हाई स्पीड कार ने उन्हें कुचल दिया. हादसे का शिकार हुई लड़कियों में एक 19 साल की है जबकि एक 13 साल की बच्ची है. दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है. बड़ी बहन की हालत स्थिर है लेकिन छोटी बहन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. 

डीसीपी जोन-1 विनोद कुमार मीणा ने बताया कि इंदौर के जयभवानी नगर में दो लड़कियां अपने घर के बाहर रंगोली बना रही थीं, उसी दौरान एक कार चालक तेज गति से आया और लड़कियों को कुचल दिया. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ लिया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है. कार का नंबर MP 09 ZW 7287 है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. 

कार मालिक का नाम तुषार अग्रवाल है जो कि हुकुमचंद कॉलोनी का रहने वाला है. वह मौके से फरार हो गया था, लेकिन खोजबीन के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया. 

घर में घुस गई थी अनियंत्रित कार
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जयभवानी नगर मेन रोड पर हाई स्पीड कार एक घर में जाकर घुस गई थी. घटना के समय मकान में कई लोग मौजूद थे, लेकिन हादसे का शिकार दो लड़कियां हुईं जिन्हें गंभीर चोटें आईं. 

बच्चियों को कार के नीचे से निकाला गया
मामला एरोड्रम थाना इलाके का है. आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद बच्चियों को कार के नीचे से निकाला गया. घटना से लोगों में आक्रोश था. गुस्साए लोगों ने कार पलट दी और चक्काजाम कर नारेबाजी करने लगे. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत कराया. 

यह भी पढ़ें: जबलपुर में चाकू की नोक पर 22 साल की स्कूल टीचर से रेप, महिला ने जहर खाकर दी जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget