एक्सप्लोरर

इंदौर में आयकर का छापा, हवाला कारोबार करने वाली फर्मों से 25 करोड़ की नकदी, सोना, हीरे जब्त

Indore IT Raid: आयकर विभाग ने इंदौर, रतलाम और खरगोन में छापेमारी कर 25 करोड़ रुपये की नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान जब्त किया है. रेड की कार्रवाई तीसरे दिन करीब 60 घंटे बाद समाप्त हुई. 

Income Tax Raid: आयकर विभाग की इंदौर शाखा ने इंदौर, रतलाम और खरगोन में एक साथ की गई तीन कार्रवाई में 25 करोड़ रुपये की नकदी, सोना और अन्य कीमती सामान जब्त किया है. जब्त की गई वस्तुओं में 8.5 करोड़ रुपये की नकदी, 11.84 करोड़ रुपये का 16 किलो सोना और अन्य कीमती सामान और हीरे शामिल हैं. यह कार्रवाई हुंडी (कॅश लोन), हवाला कारोबार और दाल मिल कारोबार से जुड़ी फर्मों पर की गई.

इंदौर में दिलसुख कटारिया और उनके तीन भाइयों द्वारा संचालित कटारिया फाइनेंस के खिलाफ जानकी नगर और नौलखा स्थित ऑफिस पर कार्रवाई की. कटारिया बंधुओं को इस क्षेत्र का सबसे बड़ा 'हुंडी' संचालक माना जाता है. सूत्रों की माने तो 5 करोड़ रुपए नकद, 9.32 करोड़ रुपए मूल्य का 13 किलो सोना और अन्य कीमती सामान जब्त किया गया है.

करीब 60 घंटे बाद समाप्त हुई कार्रवाई
खरगोन में आयकर अधिकारियों ने बिस्टान रोड पर महाजन परिवार के स्वामित्व वाली आरएम दाल मिल पर छापे मारे. यहां 1.4 करोड़ रुपए नकद और 1.48 करोड़ रुपए मूल्य के 2 किलो सोने के आभूषण टीम ने जब्त किए गए. खरगोन में चार स्थानों पर चल रही आयकर विभाग की रेड की कार्रवाई तीसरे दिन करीब 60 घंटे बाद समाप्त हुई. 

बुधवार की सुबह 6 बजे से लगातार 60 घन्टे आयकर विभाग के इन्दौर, भोपाल, ग्वालियर और महाराष्ट्र से पहुंचे अधिकारीयो और कर्मचारीयो ने लगातार कार्रवाई को अन्जाम दिया. इस दौरान एक साथ आयकर विभाग की टीम ने दिन- रात चारो फर्मो में दस्तावेज खंगाले. 

समाप्त हो गई कार्रवाई
खरगोन शहर के श्री प्रभु ट्रेडर्स, श्री हरि इंटरप्राइजेस, राधाकृष्ण माथुरालाल दाल मिल सहित आरएम ईशान कोल्ड स्टोरेज चार स्थानो पर कार्रवाई समाप्त हो गई. इंदौर, भोपाल, ग्वालियर सहित महाराष्ट्र के 30 से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी, कर्मचारी बुधवार से लगातार कार्रवाई कर रहे थे.

रतलाम के कुख्यात हवाला ऑपरेटर पर भी शिकंजा
रतलाम के सबसे बड़ा हवाला ऑपरेटर मनीष पटवा पर भी इनकम टैक्स के अफसरों ने शिकंजा कसा. मनीष पहले भी आयकर के रडार पर आ चुका है, लेकिन कोई जब्ती नहीं हो सकी थी. इस बार आयकर विभाग के अधिकारियों ने खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए वॉश बेसिन के पास से नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए. पटवा के पास से 1.7 करोड़ रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए.

ये भी पढ़ें: MP Exit Poll 2024: 'जो कहा था वो...', एग्जिट पोल के आंकड़ों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग तेज
भोपाल: शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का बड़ा प्रदर्शन, पद बढ़ाने की मांग तेज
मध्य प्रदेश में सीटों का ‘मेगा गेम’ शुरू, 2029 से पहले लोकसभा सीटों में बड़ा उलटफेर तय!
मध्य प्रदेश में सीटों का ‘मेगा गेम’ शुरू, 2029 से पहले लोकसभा सीटों में बड़ा उलटफेर तय!
कर्तव्य पथ जैसी भव्यता अब भोपाल में, 15 जनवरी 2027 को लेक सिटी में होगी ऐतिहासिक सेना दिवस परेड
कर्तव्य पथ जैसी भव्यता अब भोपाल में, 15 जनवरी 2027 को लेक सिटी में होगी ऐतिहासिक सेना दिवस परेड
Chhindwara News: सेल्समैन के परिवार ने पेश की मिसाल, ब्रेन डेड पिता के अंगदान से 5 लोगों को मिला जीवन
छिंदवाड़ा में सेल्समैन के परिवार ने पेश की मिसाल, ब्रेन डेड पिता के अंगदान से 5 लोगों को मिला जीवन

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget