एक्सप्लोरर

Watch: इंदौर नगर निगम की कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, ड्राइवर और हेल्पर ने कूदकर बचाई जान

Indore Nagar Nigam: इंदौर में नगर निगम की कचरा गाड़ी डीजल भरवाकर लौट रही थी. इस दौरान डीजल टैंक के निचले हिस्से में आग लग गई. पीछे आ रहे एक अन्य वाहन के ड्राइवर ने अगलगी की जानकारी दी.

Indore News: इंदौर नगर निगम की कचरा गाड़ी में अचानक आग लग गई. ड्राइवर और हेल्पर ने धू-धू कर जलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई. गुरुवार को अगलगी की घटना फूटी कोठी चौराहे पर हुई. आग ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया. कचरा गाड़ी में उठते शोलों की वजह से मौके पर अफरा तफरी मच गई. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. 14 नंबर की कचरा गाड़ी द्वारकापुरी क्षेत्र के हवा बंगला की थी. गनीमत रही की ड्राइवर और हेल्पर आग की चपेट में नहीं आए. उन्होंने जलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई.

बीच सड़क आग का गोला बनी निगम की कचरा गाड़ी

कचरा गाड़ी डीजल भरवाकर लौट रही थी. इस दौरान डीजल टैंक के निचले हिस्से में आग लग गई. पीछे आ रहे एक अन्य वाहन के ड्राइवर ने आग की जानकारी दी. ड्राइवर कचरा गाड़ी को एक साइड में खड़ी कर कूद गया. देखते-देखते कचरा गाड़ी आग के शोलों में बदल गई. दमकल के आग पर काबू पाने तक कचरा गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी.

आसपास के लोगों ने गाड़ी पर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के दमकल ने आग पर काबू पाया. बता दें कि गर्मी के मौसम में अगलगी की घटना सामान्य है. चंद दिनों पहले एशिया के सबसे बड़े बायो सीएनजी प्लांट से लगी कचरे की पहाड़ी पर अचानक आग लग गई थी. लोगों का कहना था कि तीसरी बार कचरे के ढेर में आग लगी है. लोगों की चिंता पास में बायो सीएनजी प्लांट होने की वजह से भी थी. बता दें कि ट्रेचिंग ग्राउंड से लगा एशिया का सबसे बड़ा बायो सीएनजी गैस प्लांट है. लोगों का कहना था कि शिकायत के बावजूद नगर निगम ध्यान नहीं देता है. 

Shajapur News: 'सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हो रहा है, तुम क्या कर रहे हो', BJP नेत्री ने अपनी ही पार्टी के विधायक को लगा दी फटकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
मैहर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
Indore News: चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP Politics: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget