एक्सप्लोरर

इंदौर पुलिस ने लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, गुम हुए 986 मोबाइल ढूंढकर वापस किए

Indore News: इंदौर पुलिस के सिटीजन कॉप ऐप पर मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत की जाती है. शिकायत के बाद ढूंढने का काम साइबर सेल को सौंपा जाता है. पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल बरामद किए.

Indore News: इंदौर पुलिस ने साल 2024 में 986 मोबाइल साइबर सेल की मदद से ढूंढ निकाले. मोबाइल की कीमत एक करोड़ से ज्यादा की है. पुलिस ने ढूंढने के बाद मोबाइल सही हाथों तक पहुंचा दिए. मोबाइल मिलने की आस छोड़ चुके लोगों के चेहरे खिल उठे. पुलिस में लोगों से नए साल में सावधानी बरतने की अपील भी की है. पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिटीजन कॉप ऐप के माध्यम से पीड़ित मोबाइल गुम होने की शिकायत करते हैं. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और अन्य तकनीकी माध्यम से ढूंढ कर लोगों तक मोबाइल पहुंच जाते हैं.

संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को भी 25 लाख रुपये कीमत के 115 मोबाइल लोगों को वापस लौटाए गए. पुलिस कमिश्नर ने नए साल के जश्न में मोबाइल सावधानीपूर्वक संभाल कर रखने की अपील की. उन्होंने बताया कि सावधानी के बावजूद मोबाइल गुमशुदा होने पर सिटीजन कॉप ऐप लोगों की सेवा में हाजिर है.

986 मोबाइल असली मालिकों को लौटाए गए

मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का धन्यवाद किया. पीड़ित सुनीता सिंह ने बताया कि मोबाइल मिलने का भरोसा छोड़ दिया था. उन्होंने एक बार फिर हाथ में गुमशुदा मोबाइल के आने पर खुशी जताई. पुलिस का कहना है कि मोबाइल ढूंढने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. मिलने के साथ लोगों को मोबाइल की सूचना दी जाएगी. पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद  986 मोबाइल लोगों को सौंप दिए. बता दें कि साइबर सेल की टीम ने कई महीनों की मेहनत के बाद फोन बरामद किए. लोगों ने इंदौर पुलिस का आभार प्रकट किया.  

 व्यवासायिक राजधानी में अलग-अलग इलाकों से मोबाइल गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस ने मोबाइल ढूंढने का अभियान चलाया. बरामद किए गए मोबाइलों में वनप्लस, रियलमी, वीवो, ओप्पो सैमसंग जैसी कंपनियों के फोन हैं.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा ऐलान, बनाएंगे बागेश्वर धाम भक्त मंडल, क्या होगा काम और कौन हो सकता है शामिल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget