एक्सप्लोरर

Road Accident: गणेश घाट पर भीषण सड़क हादसा, तीन कंटेनर आपस में भिड़े, ड्राइवर-क्लीनर की जलकर मौत

Ganesh Ghat Road Accident: गणेश घाट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं जिसे देखते हुए गणेश घाट को धार जिले का ब्लैक स्पॉट भी घोषित किया गया है. बावजूद इसके घाट पर दुर्घटनाएं होने से रुक नहीं पा रही हैं.

Indore News: अचानक गाड़ी के ब्रेक फेल होने से मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट (Ganesh Ghat) पर बड़ा हादसा (Accident) हो गया. घाट के पास 3 कंटेनरों में भिड़ंत हो गई जिसके बाद कंटेनरों (Containers) में आग लग गई. आग लगने के बाद मौके पर ही कंटेनर में सवार 2 लोगों की जलने से मौत हो गई.

मुंबई-आगरा हाइवे पर तीन कंटेनरों की जबरदस्त भिडंत
दरअसल पूरी घटना मुंबई-आगरा हाइवे की है जहां धार जिले के धामनोद थाना अंतर्गत आने वाले गणेश घाट पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. इंदौर से मुंबई की ओर जा रहा कंटेनर मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के गणेश घाट पर अचानक ब्रेक फेल होने की वजह से सामने से आ रहे 2 कंटेनरों सें भिड़ गया. इस जबरदस्त भिड़ंत के बाद तीनों कंटेनरों में आग लग गई.

आग लगने के बाद गणेश घाट पर अफरातफरी का माहौल बन गया. कंटेनरों में आग लगने की सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसकी मदद से कंटेनर में लगी आग पर काबू पाया गया. 

कंटेनर के ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
कंटेनर में सवार राजस्थान निवासी लक्ष्मीलाल ने बताया कि गाड़ी के अचानक ब्रेक फेल होने से गाड़ी बेकाबू हो गई जिसे रोकने की कोशिश भी की गई लेकिन कंटेनर दो गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे दो बड़े वाहनों से जा टकराया जिससे कंटेनर में आग लग गई.

उन्होंने कहा कि ड्राइवर के दोनों पैर फंस गए थे जिससे वह बाहर नहीं निकल पाया और क्लीनर के सीने में भी चोट लग गई थी जिससे वह भी गाड़ी ही फंसा रहा ओर दोनों की कंटेनर के अंदर ही मौत हो गई. लक्ष्मीलाल ने कहा कि मैं कुछ दूर बैठा हुआ था, मैंने जैसे तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचाई.

एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
वहीं धार जिले धामनोद के नायाब तहसीलदार केशव सोलंकी ने बताया कि इस सड़क हादसे में 2 लोगों कि वाहनों में लगी आग की चपेट में आने की वजह से की मौत हुई है जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है. कंटेनरों में लगी आग पर फायर ब्रिगेड कि सहायता से काबू पाने के बाद गणेश घाट पर यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवा दिया गया है. 

शवों का कराया जा रहा पोस्टमॉर्टम
फिलहाल धामनोद पुलिस घटना स्थल पर मौजूद है और मृतकों के शव का पोस्टमार्टम धामनोद के शासकीय अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं घायल लक्ष्मीलाल का उपचार भी धामनोद के शासकीय अस्पताल में किया जा रहा है फिलहाल धामनोद पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

गणेश घाट पर आए दिन होते हैं हादसे
बता दें कि इस गणेश घाट पर आए दिन हादसे होते रहते हैं जिसे देखते हुए गणेश घाट को धार जिले का ब्लैक स्पॉट भी घोषित किया गया है. बावजूद इसके घाट पर दुर्घटनाएं होने से रुक नहीं पा रही हैं.

यह भी पढ़ें:

MP News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर सियासत, कांग्रेस विधायक ने CM शिवराज पर लगाया आरोप, पूछा- 'कितनी घूस मिलती है?'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज
कौन हैं रजनीश अग्रवाल? मंडी बामोरा से दिल्ली तक का सफर, बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
कौन हैं रजनीश अग्रवाल? मंडी बामोरा से दिल्ली तक का सफर, बीजेपी ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
Exclusive: 'अन्नामलाई को मैं क्यों शुभकामना दूं...' तमिलनाडु बीजेपी के पू्र्व चीफ पर दिग्विजय सिंह का बयान
'अन्नामलाई को मैं क्यों शुभकामना दूं...' तमिलनाडु BJP के पू्र्व चीफ पर दिग्विजय सिंह का बयान
धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं...
धर्मेंद प्रधान के इस्तीफे की उठी मांग तो भड़कीं स्वाति मालिवाल, कहा- दिग्विजय सिंह अच्छे से जानते हैं...

वीडियोज

Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi
ABP Report | FIR ON Khan Sir : मुसीबत में फसें खान सर | Khan Sir controversy | Patna Police
UP Encounter | Mahadangal: 2027 चुनाव से पहले ही अखिलेश vs योगी! | Ghaziabad Breaking Khora | UP
Khan Sir Controversy: फैसल खान के पीछे बिहार पुलिस...कहां भागे सर? | Patna Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
बगावत के बीच अभिषेक बनर्जी को मिला ममता का साथ, नेता प्रतिपक्ष की नियुक्त पर कोर्ट जाएगी TMC
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
विराट कोहली ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! AFG वनडे सीरीज के बाद होगी वापसी! नया अपडेट चौंका देगा
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
6 फिल्में, 2 सीरीज... थियेटर से OTT तक लगा एंटरटेनमेंट का मेला, जानें क्या देखें और क्या Skip करें
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
जिस समय खामनेई पर हुआ था अटैक, मैं वहीं था..., ईरान के विदेश मंत्री ने सुनाया वो खौफनाक मंजर
Monsoon Alert: केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
केरल पहुंचा मानसून! IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानिए यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी एंट्री?
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
कार खरीदने वालों की हुई बल्ले-बल्ले, Tata की इन गाड़ियों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Embed widget