एक्सप्लोरर

Jabalpur News: जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का हो रहा है विस्तार, जानिए क्या-क्या नई सुविधाएं मिलेंगी

Jabalpur News: जबलपुर के सांसद राकेश सिंह का कहना है कि शहर की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और हवाई यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के मकसद को लेकर डुमना एयरपोर्ट के विस्तार का काम किया जा रहा है.

Jabalpur News: जबलपुर का डुमना एयरपोर्ट (Dumna Airport Jabalpur) जल्द ही अंतराष्ट्रीय स्तर का हो जाएगा. इसे अत्याधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. करीब साढ़े चार सौ करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम तेज गति से किया जा रहा है.यहां लंबा रनवे और नई टर्मिनल बिल्डिंग ( Terminal Building) बनाई जा रही है.

हवाई अड्डे के विस्तार पर सांसद का क्या कहना है

इस काम मे विशेष रुचि रखने वाले जबलपुर के सांसद राकेश सिंह का कहना है कि शहर की एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने और हवाई यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के मकसद को लेकर डुमना एयरपोर्ट के विस्तार का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जबलपुर का एयरपोर्ट देश के अत्याधुनिक एयरपोर्ट में शामिल हो रहा है. यहां 500 यात्रियों के प्रति घंटे आवागमन की क्षमता के हिसाब से सुविधाएं होंगी. इसके साथ ही एयरपोर्ट के रनवे का भी विस्तार किया गया है, जहां देश की बड़ी से बड़ी फ्लाइट भी लैंड कर सकेगी. इतना ही नहीं एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग में अत्याधुनिक रूफटॉप लगाए जा रहे हैं. खास बात यह होगी कि एयरपोर्ट की नई बिल्डिंग में भेड़ाघाट के मार्बल रॉक की छवि भी नजर आएगी. यानी आसमान से उतरते हवाई यात्री को जबलपुर की विश्व प्रसिद्ध पहचान एयरपोर्ट में हीं देखने को मिल जाएगी. इसके साथ ही एयरपोर्ट में तीन नए एयरोब्रिज बनाए जाएंगे, जिससे यात्री टर्मिनल बिल्डिंग से सीधे फ्लाइट में बोर्ड कर सकेंगे.

वही नवीनतम निर्माण में इस बात की भी गुंजाइश रखी जा रही है कि भविष्य में अगर जरूरत पड़ती है तो फिर जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट का विस्तार किया जा सकेगा. राकेश सिंह का कहना है कि डुमना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम मार्च 2023 तक पूरा हो जाएगा. उन्होंने कहा कि मैंने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर जबलपुर से जयपुर, सूरत वाराणसी और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की भी मांग की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही जबलपुर से इन शहरों के लिए भी फ्लाइट शुरू हो जाएंगी. इससे जबलपुर के व्यापार जगत को फायदा होगा.

किसे मिली है काम की जिम्मेदारी

एएआई ने डुमना में नया टर्मिनल, एटीसी टावर और फायर स्टेशन बनाने की जिम्मेदारी दिल्ली की संस्था मेसर्स एनकेजी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपी है.

आधुनिकीकरण कार्य में नई टर्मिनल बिल्डिंग, एटीसी टॉवर और तकनीकी ब्लॉक, फायर स्टेशन श्रेणी VII, अन्य भवन और रनवे और संबंधित कार्यों का विस्तार शामिल है. राज्य सरकार ने 2015 में विकास कार्य के लिए कुल 775 एकड़ जमीन में से 468.43 एकड़ जमीन भारतीय विमानपत्‍तन प्राधिकरण (एएआई) को सौंप दी थी. विश्व स्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस नए टर्मिनल भवन में भीड़भाड़ वाले समय के दौरान 500 यात्रियों से निपटने की क्षमता होगी. 1 लाख 15 हजार 180 वर्गफुट क्षेत्र में फैले टर्मिनल भवन में तीन एयरोब्रिज, सामान स्क्रीनिंग की आधुनिक प्रणाली, प्राकृतिक दृश्‍य के बीच आधुनिक फूड कोर्ट और 250 से अधिक कारों और बसों के लिए सुनियोजित कार पार्किंग होगी. 

नए बन रहे टर्मिनल भवन में यात्रियों को जीवंत गोंड चित्रों, स्थानीय हस्तशिल्प, भित्ति चित्रों और मध्य प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों की झलक देखने को मिलेगी. नया भवन पर्यावरण अनुकूल चिरस्‍थायी सामग्री के साथ बनाया जाएगा और यह सौर संयंत्र और ऊर्जा कुशल उपकरणों से सुसज्जित होगा. एक कुशल ठोस कचरा प्रबंधन प्रणाली, बागवानी प्रयोजनों के लिए उपचारित जल का पुन: उपयोग और सतत शहरी जल निकासी प्रणाली के साथ वर्षा जल संचयन प्रणाली हवाई अड्डे की आधुनिकीकरण परियोजना की कुछ अन्य प्रमुख विशेषताएं हैं.

किस तरह के विमान अब उतर पाएंगे

इसमें नए टर्मिनल भवन के निर्माण के अलावा एयरबस 320 प्रकार के विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ के लिए हवाई अड्डे के रनवे का विस्तार, सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ 32 मीटर ऊंचे नए एटीसी टॉवर और तकनीकी ब्लॉक (जी 2) का निर्माण, फायर स्टेशन (श्रेणी- VII) और अन्य सहायक इमारतें जैसे उपयोगिता ब्लॉक, गेट हाउस आदि का निर्माण भी शामिल है.

यहां आने वाले यात्रियों के लिए कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, भेड़ाघाट में संगमरमर की चट्टानें और वाटर फॉल आकर्षण का प्रमुख केंद्र है. हवाई अड्डा संपूर्ण मध्य प्रदेश, विशेषकर महाकौशल क्षेत्र की आवश्‍यकताओं को पूरा करेगा. नया आधुनिक जबलपुर हवाई अड्डा जबलपुर शहर के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और इस क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देगा.

यह भी पढ़ें

Jabalpur News: कलेक्टर के नाम पर मैसेज भेजकर अधिकारी से मांगे रुपये, एफआईआर दर्ज, इस शहर से किया था कॉल

Railway News: रेलवे का 10 रुपये का प्लेटफार्म टिकट न खरीदना पड़ सकता है महंगा, जानिए क्या-क्या हो सकती है परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP: मध्यप्रदेश-राजस्थान जुड़वा भाई जैसे, मिलकर बनाएंगे सशक्त भारत- सीएम मोहन यादव
MP: मध्यप्रदेश-राजस्थान जुड़वा भाई जैसे, मिलकर बनाएंगे सशक्त भारत- सीएम मोहन यादव
Exclusive: 'राहुल गांधी को नहीं है आंदोलन की समझ...', CM मोहन यादव ने हिंदुत्व की लड़ाई पर भी दिया जवाब
'राहुल गांधी को नहीं है आंदोलन की समझ...', CM मोहन यादव ने हिंदुत्व की लड़ाई पर भी दिया जवाब
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का भोपाल के उद्योगों पर असर, मंडीदीप में कच्चा माल 60 फीसदी महंगा, कारोबारी परेशान
मिडिल ईस्ट में जारी जंग का भोपाल के उद्योगों पर असर, मंडीदीप में कच्चा माल 60 फीसदी महंगा, कारोबारी परेशान
Ujjain News: वेदविद्या प्रतिष्ठान में शिक्षक की क्रूरता, दूसरे के बिस्तर पर सोने पर छात्र को बेरहमी से पीटा
उज्जैन के वेदविद्या प्रतिष्ठान में शिक्षक की क्रूरता, दूसरे के बिस्तर पर सोने पर छात्र को बेरहमी से पीटा

वीडियोज

Ashish Chanchlani Interview: FUN ROAST, Harsh Beniwal को कहा CHOR
Dhurandhar The Revenge: आदित्य उप्पल ने बताया Dhurandhar का असली गेम, और Box Office Collection
Dhurandhar The Revenge: कहानी से ज्यादा विवाद में क्यों? जहूर मिस्त्री AKA Vivek Sinha ने बताया
Dhurandhar: The Revenge के Vivek Sinha को Zahoor Mistry बनने के लिए मिली धमकी | Ranveer Singh
Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने होर्मुज में भेजी पनडुब्बी
Live: 'अगर हमला किया तो...', ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद ईरान की नई धमकी; ब्रिटेन ने भेजी पनडुब्बी
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
सपा सरकार में गरीब महिलाओं को मिलेगी 40 हजार की पेंशन, अखिलेश यादव ने किया ऐलान
पाकिस्तान के मुरीदके में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
PAK में लश्कर कमांडर की हत्या पर बड़ा खुलासा, जानें आतंकी ने पत्नी संग मिलकर क्यों उतारा मौत के घाट
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
होर्मुज स्ट्रेट पहुंची टॉमहॉक मिसाइलों से लैस ब्रिटिश पनडुब्बी, ट्रंप की धमकी के बीच कीर स्टार्मर का बड़ा फैसला
'धुरंधर 2' के हमजा और यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते होंगे आप, देखें इनसाइड वीडियो
'धुरंधर 2' के हमजा- यलीना का ल्यारी वाला बंगला किस शहर में है, नहीं जानते तो देखें ये वीडियो
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
एक और इंटरनेशनल क्रिकेटर ने PSL कॉन्ट्रैक्ट को मारी लात, राजस्थान रॉयल्स में आने को तैयार
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो किसी भी हद तक...
'अमेरिका दुनिया की एनर्जी मार्केट पर कब्जा...', ईरान से जंग के बीच रूस का बड़ा दावा, कहा- वो...
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
युवा संगम फेज-6 की डेडलाइन बढ़ी, छात्र अब भी कर सकते हैं आवेदन
Embed widget