एक्सप्लोरर

जबलपुर में चाकू की नोक पर 22 साल की स्कूल टीचर से रेप, महिला ने जहर खाकर दी जान

Jabalpur Crime News: जबलपुर में एक 22 वर्षीय शिक्षिका ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि 55 वर्षीय ओमकार पटेल ने उससे रेप किया और फिर धमकी दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक 22 साल की स्कूल टीचर ने आत्महत्या कर ली. आरोप है कि एक शख्स ने उस महिला से रेप किया और फिर उसे जान से मारने की धमकी दी. जबलपुर पुलिस के संज्ञान में यह मामला आया तो पुलिस ने तुरंत ही जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ओमकार पटेल नाम का एक व्यक्ति है जिसकी उम्र 55 साल है. उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. सिहोरा थाने के सब इंस्पेक्टर मनोज कुरील ने बताया कि एक प्राइवेट स्कूल टीचर 26 अक्टूबर (शनिवार) को अपने स्कूल से लौट रही थी. तभी जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर सिहोरा में आरोपी ने उसे रोक लिया. 

घर जाकर महिला ने खाया जहर
पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी ओमकार पटेल ने चाकू दिखाकर टीचर से रेप किया और धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा. सब इंस्पेक्टर ने बताया कि घर पहुंचने के बाद व्यथित शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया और रविवार देर रात सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 

मृतक महिला के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. परिजनों ने बताया कि महिला घर आकर अपने कमरे में चली गई और खुद को कमरे में बंद कर लिया. जब बहुत देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो घरवालों को संदेह हुआ. इसके बाद महिला को आवाज दी गई, लेकिन वह बाहर नहीं आई. 

महिला की हालत देख कर परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चला लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. बताया जा रहा है कि महिला अस्पताल में जब होश में आई तो उसने आरोपी की पहचान बताई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ लिया.  

यह भी पढ़ें: दिवाली के तीसरे दिन इच्छावर में लगेगा बाराखंबा मेला, मेले में बहेगी दूध की धारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: ईरान-इजरायल युद्ध के असर को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, बुलाई समीक्षा बैठक
मध्य प्रदेश: ईरान-इजरायल युद्ध के असर को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, बुलाई समीक्षा बैठक
Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
मैहर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
Indore News: चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
क्रिकेटर कुलदीप यादव लेंगे सात फेरे, लखनऊ में रिशेप्शन में CM योगी समेत कई हस्तियां होंगी शामिल
Israel-Iran War: 'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
'अमेरिका नहीं हम तय करेंगे कब खत्म होगी जंग', ट्रंप के दावे पर फायर ईरान, दे दिया जवाब
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
कपड़ों पर लग गए हैं जिद्दी दाग, दो मिनट में हो जाएंगे गायब; ट्राई करें ये दमदार हैक्स
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
फाइन आर्ट्स में करियर के शानदार मौके, जानें फैशन डिजाइनर से ग्राफिक डिजाइनर तक के विकल्प
Embed widget