एक्सप्लोरर

BJP में जाने की अटकलों के बीच कमलनाथ ने शिवाजी महाराज को किया याद, कहा- 'अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में...'

Kamal Nath News: कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलें हैं. हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह इससे इनकार करते रहे हैं.

Shivaji Jayanti 2024: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें याद किया. उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष में उनकी निडरता हम सभी को सदा प्रेरणा देती रहेगी.

कमलनाथ ने कहा, ''साहस और वीरता की प्रतिमूर्ति, शौर्य और पराक्रम का अनुपम उदाहरण छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर सादर नमन.'' मध्य प्रदेश की राजनीति में इस समय कमलनाथ को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि वे सांसद बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद से कमलनाथ और कांग्रेस आलाकमान के बीच खटपट चल रही है. चुनाव रिजल्ट के बाद कमलनाथ से मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा ले लिया गया था. संगठन में भी कमलनाथ की खास भूमिका नहीं है. माना जा रहा है कि कमलनाथ इसे अपमान की तरह देख रहे हैं.

दिल्ली में हैं कमलनाथ

इस बीच कमलनाथ ने चुप्पी साध रखी है और दिल्ली में मौजूद हैं. हालांकि उनके करीबी सज्जन सिंह वर्मा ने अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वे कहीं नहीं जा रहे हैं.

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह ने भी दावा किया है कि कमलनाथ से लगातार बात हो रही है और वो कहीं नहीं जा रहे हैं.

जीतू पटवारी ने क्या कहा?

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए जीतू पटवारी ने कहा, ‘‘बीजेपी मीडिया का दुरुपयोग करती है और एक व्यक्ति की ईमानदारी पर सवाल उठाती है और यह बात सामने आ गई है. मेरी कमलनाथ जी से बात हुई और उन्होंने मुझसे कहा कि मीडिया में आ रही खबरें एक साजिश का हिस्सा हैं. वे कांग्रेसी हैं और कांग्रेस में ही रहेंगे.’’

जीतू पटवारी ने कहा कि गांधी परिवार के साथ उनका रिश्ता अटूट है. वह कांग्रेस की विचारधारा के साथ रहे हैं और अंत तक उसी के साथ रहेंगे.

इससे पहले कमलनाथ शनिवार (17 फरवरी) को छिंदवाड़ा का दौरा रद्द कर दिल्ली पहुंचे थे. इसी दौरान उनके बेटे नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कांग्रेस का चिह्न हटा लिया. इसी के साथ दोनों नेताओं के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी.

जब कमलनाथ से इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया. साथ ही कहा कि जो भी होगा, हम मीडिया को बता देंगे.

MP Politics: कमलनाथ के बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने बुलाई बड़ी बैठक, सभी विधायक तलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
Indore News: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
इंदौर: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
Bhopal News: अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ की नारेबाजी
भोपाल: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल पर बोला हमला
एमपी के किसानों के लिए हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं, CM मोहन यादव करेंगे पहली कृषि कैबिनेट बैठक
एमपी के किसानों के लिए हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं, CM मोहन यादव करेंगे पहली कृषि कैबिनेट बैठक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने इजरायली PM के दफ्तर को उड़ाने का किया दावा, अब सामने आए नेतन्याहू, जानें क्या कहा
ईरान ने इजरायली PM के दफ्तर को उड़ाने का किया दावा, अब सामने आए नेतन्याहू, जानें क्या कहा
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
तेजस्वी यादव के राज्यसभा जाने की चर्चा पर चिराग पासवान ने क्या कह दिया? RJD को चुभेगी ये बात!
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
जून में भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट और वनडे सीरीज, जानें वेन्यू और शेड्यूल समेत फुल डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
Lunar Eclipse And Pregnancy: चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
चंद्र ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखें गर्भवती महिलाएं, वरना बच्चे पर पड़ता है खराब असर?
IBPS Clerk Mains Result: IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
IBPS क्लर्क मेंस का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें नतीजे  
Embed widget