एक्सप्लोरर

'बजट नहीं वादाखिलाफी है, जनता से विश्वासघात...', MP Budget 2024 पर कमलनाथ का बड़ा हमला

Kamal Nath News: कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मोहन यादव सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को जनता से विश्वासघात वाला बताया है. उनका कहना है कि चुनाव से पहले जो वादे किए थे, बजट से वो वादे गायब थे.

Kamal Nath On MP Budget 2024: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बुधवार को मोहन यादव सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर निशाना साधा. उन्होंने इसे जनता से विश्वासघात वाला बजट बताया है. उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उन्हें बजट में कोई स्थान नहीं दिया गया है. इससे मध्य प्रदेश की जनता को भारी निराशा हुई है.

ध्यान रहे कि राज्य में 10 जुलाई को उपचुनाव होने वाला है. इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. यह उपचुनाव कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर है. चूंकि इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस से राज्य की एकमात्र लोकसभा की इस सीट को भी छिन लिया है.

ऐसे में अमरवाड़ा विधानसभा चुनाव में जीत कांग्रेस के लिए एक प्रतिष्ठा का भी विषय बन गया है. कमलनाथ ने इस सीट पर पार्टी की जीत के लिए रणनीति तैयार कर ली है, और उन्होंने खुद इस सीट पर प्रचार की कमान संभाल ली है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि अमरवाड़ा की जनता के साथ धोखा हुआ है, जनता सबक सिखाएगी. बता दें कि मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है. 

एमपी बजट पर क्या बोले कमलनाथ

मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार की ओर से बुधवार को बजट पेश किया गया. इस बजट पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे जनता से विश्वासघात वाला बजट बताया है.

कमलनाथ ने कहा, ''चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता और मतदाताओं से जो प्रमुख वादे किए थे, वह सारे वादे वित्त मंत्री के बजट भाषण से ग़ायब दिखाई दिए. प्रदेश के किसानों, नारी शक्ति, नौजवानों और सभी वर्गों से किए गए चुनावी वादों को बजट में कोई स्थान नहीं दिया गया.''

कमलनाथ ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की जनता से जो चार प्रमुख वादे किए थे, वह इस प्रकार हैं, किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपया प्रति क्विंटल,किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2700 रुपया प्रति क्विंटल,लाड़ली बहन योजना में महिलाओं को प्रति महीने 3 हज़ार रुपया,घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में शामिल हैं.

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपनी इन चारों घोषणाओं को बजट में कोई स्थान नहीं दिया और स्पष्ट कर दिया है कि यह सरकार जनविरोधी है. जनता से विश्वासघात करने वाली है और वादा-खिलाफी इसका स्वभाव है. इस बजट से मध्य प्रदेश की जनता को भारी निराशा हुई है.

ये भी पढ़ें: आश्रम में ड्रग ट्रायल से हुई बच्चों की मौत? कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव से की हाई लेवल जांच की मांग

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget