एक्सप्लोरर

चीते और शावकों को पिला रहा था पानी, कूनो नेशनल पार्क का ड्राइवर सस्पेंड, जानिए क्या है नियम?

Cheetah Drinking Water: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक ड्राइवर को नौकरी से निकाल दिया गया है क्योंकि उसने एक चीते और उसके शावकों को पानी पिलाया था. यह घटना एक वायरल वीडियो में कैद हुई थी.

Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (KNP) में एक वायरल वीडियो के बाद एक ड्राइवर को नौकरी से हटा दिया गया है. वीडियो में देखा गया है कि वह ड्राइवर एक चीते और उसके शावकों को पानी दे रहा था. इस घटना के बाद वन विभाग ने उस ड्राइवर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की और उसे सेवा से निकाल दिया.

वीडियो में दिख रहा है कि वन विभाग के लिए नियुक्त ड्राइवर एक स्टील के कटोरे में पानी भरकर 'ज्वाला' नामक चीते और उसके चार शावकों को दे रहा था. ज्वाला तुरंत उसकी ओर बढ़ी और शांतिपूर्वक पानी पीने लगी. इसके बाद उसके  शावक भी मां की तरह पानी पीने आए.

बता दें कि ज्वाला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत नामीबिया से भारत लाए गए चीते में से एक है.

NDTV की एक रिपोर्ट मुताबिक वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर द्वारा चीते को इस तरह पानी देने के मामले में वन विभाग की नीतियों का उल्लंघन किया गया है. यह एक प्रकार से वन्यजीवों के साथ अनुशासनहीनता का मामला है. अधिकारी ने कहा, "वीडियो बनाकर मीडिया में शेयर करना और इस तरह की कार्रवाई करना निर्देशों का उल्लंघन है, जिसके चलते संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है."

अधिकारियों के अनुसार, ज्वाला और उसके शावक खुले खेतों में पास लगातार घूम रहे थे, जहां उन्हें धूप से राहत देने के लिए पानी दिया गया था, ताकि वे जंगल की ओर वापस लौट सकें. हालांकि, वन्यजीवों के करीब जाने के लिए केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अनुमति दी जाती है और इस मामले में यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन था.

कूनो नेशनल पार्क में वर्तमान में 17 चीते घूम रहे हैं, जिनमें से 11 शावक भारत में जन्मे हैं. कूनो पार्क में 2022 में नामीबिया से 8 चीते लाए गए थे, और 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते लाए गए थे. इन सभी की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कड़े दिशा-निर्देश बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: LPG Price Hike: दिल्ली, पटना, भोपाल, मुंबई और जयपुर, अब कितने में मिलेगा सिलेंडर? जानें नया रेट

About the author मेनका सिंह

मेनका सिंह 2010 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. अपने कैरियर की शुरुआत प्रभात खबर, कोलकाता से की. इसके बाद प्रभात वार्ता, सन्मार्ग, जनसत्ता, अमर उजाला और ईटीवी भारत हैदराबाद के लिए काम किया. वर्तमान में एबीपी न्यूज़ में कंसल्टेंट के तौर पर कार्यरत हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ratlam News: पड़ोसी ने 5 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, पुलिस ने आरोपी का शहर में निकाला जुलूस
रतलाम में पड़ोसी ने 5 साल की बच्ची से की रेप की कोशिश, पुलिस ने आरोपी का शहर में निकाला जुलूस
MP News: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ की हत्या का खुलासा, अफीम की खेती बचाने के लिए रची साजिश
एमपी: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ की हत्या का खुलासा, अफीम की खेती बचाने के लिए रची साजिश
Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी में इंसानियत शर्मसार, ट्रेन के टॉयलेट में लावारिस मिली नवजात
मध्य प्रदेश के कटनी में इंसानियत शर्मसार, ट्रेन के टॉयलेट में लावारिस मिली नवजात
वाराणसी में गूंजेगी विकास की धमक! सहयोग सम्मेलन में UP के साथ ODOP मॉडल साझा करेगा MP
वाराणसी में गूंजेगी विकास की धमक! सहयोग सम्मेलन में UP के साथ ODOP मॉडल साझा करेगा MP

वीडियोज

Sansani: ईरान का 'प्रॉक्सी WAR'...इजरायल में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Amit Shah On Naxalite: नक्सलवाद को लेकर Congress पर बरसे अमित शाह | BJP | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: युद्ध के बीच ईरान की कैसी है स्थिति? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu|Breaking
Bengal Election 2026: Mamata Banerjee का 'फिश कार्ड'..बंगाल में दिलाएगा जीत? | BJP | PM Modi
Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UPPCS Result 2026: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
यूपीपीएससी रिजल्ट: मुरादाबाद की दीक्षा अग्रवाल बनीं SDM, बिना कोचिंग पहले प्रयास में हासिल की 15वीं रैंक
Middle East Conflict: ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
ईरान से युद्ध में हर दिन 1 अरब डॉलर फूंक रहा अमेरिका, सेकंड दर सेकंड हो रहा बड़ा खर्चा
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
iPhone Lockdown Mode: इस फीचर को ऑन करने के बाद कोई भी हैक नहीं कर पाएगा आपका iPhone, जानें कैसे करें इस्तेमाल
US VS Iran Military: अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
अमेरिकी सेना के सामने कहां टिकता है ईरान, जानें दोनों देशों की सैन्य ताकत और चयन प्रक्रिया
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
'मेरा रिश्तेदार बनकर आ गया', सुनील लहरी के घर झूठ बोलकर पहुंचा फैन
Floaters And Flashes In Eyes: क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
क्या आपकी आंखों में भी नजर आते हैं धब्बे? तुरंत भागें डॉक्टर के पास, वरना...
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
Embed widget