एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के विधायकों की होने वाली है बल्ले-बल्ले, सरकार लेने जा रही है ये बड़ा फैसला

MP News: मध्य प्रदेश सरकार विधायकों के लिए घर के लिए 50 लाख और गाड़ी के लिए 30 लाख तक का कर्ज़ देगी. इसका इंटरेस्ट रेट कम होगा. इस संबंध में जल्द ही फैसला लिया जाएगा.

MP Politics: मध्य प्रदेश सरकार अब विधायकों के लिए घर और गाड़ी खरीदने के लिए कर्ज की सीमा दोगुनी करने की तैयारी में हैं. अब विधायक 50 लाख तक घर और 30 लाख तक गाड़ी के लिए कर्ज ले सकेंगे. खास बात यह है कि जो विधायक 25 लाख व 15 लाख तक कर्ज लेंगे, उन्हें सिर्फ 4% ब्याज देना होगा, बाकी अनुदान के तौर पर सरकार भरेगी.

जो विधायक 50 लाख व 30 लाख तक कर्ज लेंगे, उन्हें सिर्फ 2% ब्याज अनुदान मिलेगा, बाकी ब्याज विधायक को खुद भरना पड़ेगा . कर्ज चुकाने की मियाद भी 5 साल से बढ़कर 10 साल की जा सकती है.

कैबिनेट की मंजूरी के बाद किया जाएगा लागू 
विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति के शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर हाल ही में वित्त विभाग ने कुछ संशोधन कराए हैं. संसदीय कार्य विभाग ने संशोधन के साथ फाइल विधानसभा को भेज दी है. अब नया प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय से संसदीय कार्य विभाग को भेजा जाएगा, जहां से कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा .

वित्त विभाग ने इसी माह 3 मार्च को अपनी राय दी थी, जिसके बाद संसदीय कार्य विभाग ने 10 मार्च को विधानसभा को पत्र भेजा. सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय से इसे 'ए प्लस' श्रेणी में रखते हुए तेजी से आगे बढ़ाया गया है .

कांग्रेस भी है इस मुद्दे पर सरकार के साथ 
मजेदार बात यह है कि विपक्षी कांग्रेस भी इस मुद्दे पर सरकार के साथ है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही जनप्रतिनिधियों सुविधा के लिए इसे अच्छा कदम बता रहे हैं .

हवाई जहाज से मुफ्त यात्रा की मिलती है सुविधा
विधायकों को पहले से कई सुविधाएं मिलती हैं. वेतन व भत्ते मिलाकर 1 लाख से ज्यादा मिलता है. इसके अलावा राज्य के भीतर असीमित मुफ्त यात्रा और सालाना 10,000 किमी हवाई यात्रा फ्री होती है. सत्र के दौरान हवाई जहाज से मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलती है.

ये भी पढ़ें: एमपी के सीएम मोहन यादव का जन्मदिन कल, महाकाल का आशीर्वाद लेने आ सकते हैं उज्जैन

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Agar Malwa News: मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
MP News: सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP: 'गलबहियां बर्दाश्त नहीं'- अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले TI पर CM मोहन का कड़ा एक्शन
MP: 'गलबहियां बर्दाश्त नहीं'- अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले TI पर CM मोहन का कड़ा एक्शन

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
'भारत के साथ मिलकर इजरायल हमारे खिलाफ...', मिडिल ईस्ट में जंग के बीच ख्वाजा आसिफ का तीखा बयान, क्या बोले PAK रक्षा मंत्री?
Holi 2026: देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
देशभर में मनाई जा रही होली, बसपा चीफ मायावती ने खास अंदाज में दी बधाई, जानें क्या कहा?
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
राज कपूर से अमिताभ बच्चन तक, ऐसी होती थी बॉलीवुड सितारों की शानदार होली पार्टियां
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
भारत के अलावा कहां-कहां खेली जाती है होली, देख लीजिए लिस्ट
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Holi Special Recipe: इस होली घर पर बनाएं ट्रेडिशनल कांजी वड़ा, जानिए आसान रेसिपी
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Airtel का सबसे सस्ता सालभर वाला प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS और डेटा के साथ मिलते हैं कई शानदार बेनिफिट्स 
Embed widget