एक्सप्लोरर

MP Board Exam 2024: दसवीं-बारहवीं के एग्जाम में मिलेगी सिर्फ एक आंसर शीट, यहां जानें एमपी बोर्ड की एडवाइजरी

Madhya Pradesh 10th Exam 2024: टाइम-टेबल के अनुसार कक्षा दसवीं की परीक्षाएं पांच फरवरी से 28 फरवरी तक होनी हैं. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से चार मार्च तक चलेंगी.

Madhya Pradesh Board Exam 2024: मध्य प्रदेश स्टेट बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को लेकर कुछ नए अपडेट सामने आए हैं. सबसे बड़ा अपडेट यह है कि इन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को 32 पेज की आंसर शीट दी जाएगी.परीक्षार्थियों को इसी में पूरा पेपर सॉल्व करना होगा. परीक्षा में सप्लीमेंट्री कॉपी देने का कोई प्रावधान नहीं है.

दरअसल, टाइम-टेबल के अनुसार कक्षा दसवीं की परीक्षाएं पांच फरवरी से 28 फरवरी तक होनी हैं. वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से चार मार्च तक चलेंगी. मध्य प्रदेश में इस साल के कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान एस्मा एक्ट लागू किया गया है. इस एक्ट के तहत बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी शिक्षकों को धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी.

यहां बताते चलें कि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी एमपी बोर्ड की दसवीं-बारहवीं (हाई स्कूल-हायर सेकेंडरी) की परीक्षाओं को लेकर जिम्मेदार विभागों और अधिकारियों की ड्यूटी तय करने के साथ ही गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है. बोर्ड की इन दो प्रमुख परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू हो गया है. स्कूल शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इन परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को 32 पेज की कॉपी दी जाएगी.

छात्रों को आंसर शीट में ओएमआर शीट को काले या नीले रंग के बॉल पेन से तय जगह पर रोल नंबर और अन्य जानकारी पर गोला लगानी होगा. कॉपी में रोल नंबर छिपाने के लिए किसी भी तरह के स्टीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा.

मंडल ने परीक्षा केंद्रों पर लोहे की पेटी रखने के लिए भी निर्देश दिए हैं. इसके तहत अगर किसी परीक्षार्थी के पास नकल सामग्री है, जिसमें गाइड, चिट आदि शामिल है तो उसमें डाल सकेंगे. इस पेटी पर यह भी स्पष्ट रूप से लिखा जाएगा कि यह पेटी स्वेच्छा से नकल सामग्री परीक्षा कक्ष में प्रवेश लेने के पहले जमा करने के उद्देश्य से रखी गई है. इसके बावजूद अगर परीक्षा कक्ष के भीतर किसी छात्र के पास कोई नकल सामग्री मिलती है, तो उस पर मामला दर्ज होगा.वह उस पेपर की परीक्षा भी नहीं दे सकेगा.

परीक्षा केंद्र में प्रवेश-निकास यानी एंट्री और एग्जिट का एक ही गेट होगा. सुरक्षा के लिहाज से ऐसा किया जाएगा. मेन गेट पर भी परीक्षार्थियों की तलाशी ली जाएगी. इसी के साथ परीक्षा केंद्र में जो स्टाफ तैनात रहेगा उसके लिए भी आईकार्ड जारी किए जाएंगे.परीक्षा के दौरान सभी को आईकार्ड लगाना अनिवार्य होगा.

इसी तरह केंद्राध्यक्ष को यह तय करना होगा कि उनके स्कूल में परीक्षार्थियों को अन्य स्कूलों के परीक्षार्थियों के साथ मिश्रित कर ही बैठाया जाए. संबंधित स्कूल में कार्यरत कोई भी शिक्षक पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं कर सकेगा. इसी के साथ उन स्कूलों के शिक्षक भी पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं करेंगे, जहां के विद्यार्थी संबंधित स्कूल में परीक्षा देंगे. बैठक व्यवस्था 20-40-60 के मान से की जाएगी. छात्रों के आगे-पीछे और आजू-बाजू अलग-अलग सेट के पेपर बांटे जाएंगे.

बोर्ड द्वारा एडवाजरी जारी की गई है कि परीक्षार्थी इन बातों का ध्यान रखें और परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से एक घंटा पहले उपस्थित हों. 30 मिनट पहले परीक्षा कक्ष में उपस्थित हों. केंद्राध्यक्ष को परीक्षा शुरू होने के 20 मिनट पहले तक छात्र को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने का अधिकार होगा.

ये भी पढ़ें

Ramlala Pran Pratishtha: भोपाल के स्कूल कॉलेजों का माहौल हुआ राममय, सिहोर में स्कूली बच्चे गा रहे भजन, Video Viral

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Narsinghpur News: नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
नरसिंहपुर में पेट्रोल पंपों पर ट्रैक्टर लेकर उमड़े किसान, इस बात के डर से फुल करवा रहे टैंक
MP News: तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, राहगीर को कुचला, हवा में उछले बाइक सवार
मध्य प्रदेश: तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, राहगीर को कुचला, हवा में उछले बाइक सवार
Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
Iran War: MP हेल्पडेस्क ने संभाला मोर्चा, कंट्रोल रूम से व्हाट्सएप और ई-मेल पर भी मिलेगी सहायता
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम
खाड़ी देशों में रह रहे मध्य प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए सरकार की पहल, उठाया ये कदम

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget