एक्सप्लोरर

MP NEWS: 12वीं पास छात्रों के लिए कालेज-विवि में एडमिशन की प्रक्रिया आज से शुरू, ये किए गए महत्वपूर्ण बदलाव

Madhya Pradesh News: उच्च शिक्षा विभाग ने आज से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कॉलेजों में  एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस बार छात्र  एक साथ 15 कॉलेजों का चयन कर सकेंगे.

Collages admission process start in Mp:  मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट घोषित हो चुका है. पिछली बार की तरह इस बार भी 12वीं के छात्रों का रिजल्ट अच्छा आया है. इसी बीच मध्य प्रदेश में 12वीं पास कर चुके छात्रों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. प्रदेश के कालेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उच्च शिक्षा विभाग ने इसके निर्देश जारी कर दिए हैं.

मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
उच्च शिक्षा विभाग ने आज से शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए कॉलेजों में  एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. उच्च शिक्षा मंत्री  डॉ. मोहन यादव ने बताया कि कोरोना के चलते पिछले दो साल से एडमिशन की प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं हो पा रही थी, लेकिन अब समय पर सभी छात्रों को प्रवेश मिल सकेगा.

शिक्षा मंत्री ने दी सभी छात्रों को शुभकामनाएं

बजा दें कि इस बार खेल  कूद, कला, संस्कृति, एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस के विद्यार्थियों के लिए सभी कॉलेजों में पांच-पांच सीटों की वृद्धि करते हुए आउट राइट प्रवेश दिए जाने का निर्णय लिया गया है. ताकि अधिक से अधिक छात्रों को मौका मिल सके. उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि बच्चों की सहूलियत के हिसाब से इस बार कुछ बदलाव भी किए गए हैं. इस बार छात्र  एक साथ 15 कॉलेजों का चयन कर सकेंगे. इसके अलावा ऑनलाइन प्रोसेस को भी सरल बनाया गया है. उन्होंने नए सत्र में प्रवेश के लिए सभी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं.

इस बार ऑनलाइन होगी पूरी प्रोसेस
उच्च शिक्षा विभाग की नोटिफिकेशन के अनुसार इस बार छात्र एक बार में अधिकतम 15 कॉलेजों का चयन कर सकेंगे, जहां सभी डॉक्यूमेंट्स के आधार पर सहायता केंद्र बनाया जाएगा. दस्तावेजों में त्रुटि होने पर छात्र को सूचित किया जाएगा. कॉलेज में चयन होने के बाद छात्रों को कॉलेज जाकर मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा, जिसके बाद ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी.

अगले महीने जारी होगी कटऑफ
नोटिफिकेशन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया 30 मई तक चलेगी. इसके बाद छात्रों के अंकों के आधार पर जून में कटऑफ जारी की जाएगी.इसके बाद छात्र एडमिशन ले सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश वासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानें- प्रदेश में कब आएगा मानसून?

MP Covid Update: कोरोना का टीका लगवाने में आगे हैं मध्य प्रदेश के लोग, अब तक इतने लोगों को लग चुका है टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
MP News: भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
शिवपुरी में वायरल वीडियो के बाद टीचर सस्पेंड, PM की मिमिक्री कर LPG संकट पर कसा था तंज
शिवपुरी में वायरल वीडियो के बाद टीचर सस्पेंड, PM की मिमिक्री कर LPG संकट पर कसा था तंज

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
CSK में जाने के लिए संजू सैमसन को कितना पैसा मिला है? रकम जान उड़ जाएंगे होश
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget