एक्सप्लोरर

MP: दिग्विजय सिंह ने सरपंच से लेकर एमएलए पर लगाए ये गंभीर आरोप, बीजेपी ने दिया जवाब

MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सरपंच से लेकर एमएलए तक पर पैसा लेकर विकास के काम कराने के आरोप लगाए हैं.  जानें- बीजेपी ने इसका क्या दिया जवाब?

PM Politics News मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने सरपंच से लेकर विधायक तक पर रिश्वत लेकर विकास कार्य कराने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का राज है. दिग्विजय सिंह का आरोप है कि मध्य प्रदेश में हर काम कराने के लिए रिश्वत का प्रतिशत तय कर दिया गया है. 

दूसरी तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के इन आरोपों को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने चुनाव में लगातार सियासी बौखलाहट करार दिया है. 

'रिश्वत दिए बगैर नहीं होता कोई काम'

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर काम कराने के लिए रुपये देने पड़ते हैं. इसलिए, मध्य प्रदेश के सरपंच भी मजबूर हैं. उनका आरोप है कि जब कार्य को स्वीकृत कराना होता है, तब 25 प्रतिशत देना पड़ता है. इसके बाद जब एस्टीमेट और कार्य पूरा होने का प्रमाण पत्र बनवाना होता है तब 20 प्रतिशत देना पड़ता है. 

उन्होंने ये आरोप भी लगाए कि विधायकों के 20 प्रतिशत अलग से निकालने होते हैं. इस प्रकार पूरा हिसाब किताब बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आखिर में विकास के कार्यों के लिए 35 से 40 प्रतिशत ही स्वीकृत राशि का बचता है. उसमें सरपंच को अपने चुनाव की उधारी और अन्य खर्च निकालना होते हैं.

 दिग्विजय सिंह की सोच में खोट है - बीजेपी

वहीं, बीजेपी का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने ही गृह नगर के लोगों से कहा था कि लोकसभा चुनाव 2024 उनका आखिरी चुनाव होगा, लेकिन उन्हें पूरी तरह हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा, मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत के साथ जीता है. 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार हार का सामने करने के बाद से बौखला गए हैं. वे बौखलाहट के चलते कांग्रेस समर्थित सरपंचों और विधायकों को भी नहीं छोड़ रहे हैं. उन्होंने जिस प्रकार का आरोप लगाया है, वह उनकी राजनीतिक मानसिकता को दर्शाता है. उनकी सोच में ही खोट हो गया है. 

मध्य प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था होने की वजह से ही विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने भारी जीत दर्ज की है. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को अब राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए. 

'किसान जमीन न बेचें, जरूरत पड़े तो भले ही कर्ज ले लें', सीएम मोहन यादव ने क्यों दिया ये बड़ा बयान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget