एक्सप्लोरर

Ujjain News: कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों के लिए उज्जैन के महाकाल में अनूठी पहल, ऐसे की जाएगी मदद

MP News: कोरोना काल में बेसहारा हुए सैकड़ों बच्चों की मदद के लिए अनूठी पहल की गई है. महाकाल के आंगन में उज्जैन जिले में बेसहारा हुए 216 बच्चों के लिए एक काउंटर लगाया गया है.

Mahakaleshwar Temple: कोरोना (Corona) काल में बेसहारा हुए सैकड़ों बच्चों की मदद के लिए अनूठी पहल की गई है. महाकाल (Mahakal) के आंगन में उज्जैन (Ujjain) जिले में बेसहारा हुए 216 बच्चों के लिए एक काउंटर लगाया गया है. जिसमें मंदिर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं से मदद की अपील की जा रही है. इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग (Ministry of Women & Child Development) भी सहयोग कर रहा है.

क्या हो रहा है प्रयास
बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना काल के दौरान हजारों की संख्या में बच्चे अनाथ हैं. इनमें धार्मिक नगरी उज्जैन के 216 बच्चें शामिल हैं. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जिले में 216 ऐसे बच्चे हैं. जिनसे माता-पिता का साया कोविड-19 से उठ गया है. उनकी मदद के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से महाकालेश्वर मंदिर परिसर में एक काउंटर लगाया गया है. इस काउंटर पर बैंक के अकाउंट नंबर और अन्य डिटेल लिखी हुई है. श्रद्धालु अनाथ बच्चों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं. 

क्या हुई है अपील
महाकालेश्वर मंदिर में देश भर के हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन आते हैं. ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं से मदद की अपील भी की गई है, कि नेक कार्य में उनका सहयोग मिल सके. इसके अलावा पावन धाम से उन अनाथ बच्चों की मदद का बीड़ा उठाया गया है. भगवान के दरबार से होने वाली मदद बच्चों का भविष्य संवारा जा सके. इन बच्चों को तब तक मदद की जाएगी जब तक कि उनकी आयु 18 वर्ष की न हो जाए.

क्या बोले पंडित
पंडित राम गुरु के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर से अनाथ बच्चों की मदद की अपील नेक कार्य है. वर्तमान समय में नर की सेवा ही नारायण की सेवा मानी गई है. उन्होंने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर समिति हमेशा से नेक कार्य में आगे रही है. उज्जैन जिले के अनाथ बच्चों की मदद बेहद आवश्यक कार्य है. इसके लिए मंदिर समिति के आंगन में लगाया गया काउंटर अच्छी पहल है. इसी प्रकार देश के दूसरे धार्मिक स्थलों पर भी पहल की जानी चाहिए.

क्या बोले कलेक्टर
महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि कोरोना काल में भी महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से हर संभव मदद की गई है. मंदिर समिति द्वारा भोजन के पैकेट भी वितरित किए गए. इसके अलावा एंबुलेंस सहित अन्य व्यवस्थाओं को भी सुचारू ढंग से जारी रखा गया. जब कोरोना काल में मंदिर बंद था उस समय भी मानव सेवार्थ कार्य चालू थे.

ये भी पढ़ें-

Shab-E-Barat 2022: रहमतों वाली रात शब-ए-बारात पर मस्जिद और कब्रिस्तान में करें इबादत- मुफ्ती शेर मोहम्मद

Delhi News: दिल्ली में हार्ले डेविडसन बाइक से जा रहा युवक फ्लाईओवर से नीचे गिरा, अस्पताल में भर्ती

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
MP News: भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
शिवपुरी में वायरल वीडियो के बाद टीचर सस्पेंड, PM की मिमिक्री कर LPG संकट पर कसा था तंज
शिवपुरी में वायरल वीडियो के बाद टीचर सस्पेंड, PM की मिमिक्री कर LPG संकट पर कसा था तंज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
RSS और RAW पर बैन की सिफारिश वाली अमेरिकी रिपोर्ट पर MEA ने लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
राज्यसभा चुनाव रिजल्ट: बेटे निशांत ने पिता की जीत पर ऐसे दी बधाई, बोले- 'एक पुत्र के रूप में…'
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
एशिया में एक और जंग! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक, काबुल में हुए 5 धमाके
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
CSK से RCB तक, IPL 2026 की सभी 10 टीमों का स्क्वाड; जानें किसने किसने कर दिया कप्तान का एलान
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'किसी को हंसाना बहुत मुश्किल है', कॉमेडी एक्टर्स को अवॉर्ड नहीं मिलने पर बोले अक्षय कुमार
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
'इजरायल पर परमाणु हमला करेगा PAK', कौन हैं मुज्तबा के सैन्य सलाहकार? दिया था बयान
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
मुरादाबाद से ISIS मॉड्यूल से जुड़ा संदिग्ध आतंकी हारिश अली गिरफ्तार, बीडीएस का है छात्र
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
CBSE का कड़ा फरमान: कॉपी जांच की जानकारी शेयर की तो खैर नहीं, evaluators पर होगी कार्रवाई
Embed widget