एक्सप्लोरर

Rewa News: गौशाला में गायों की मौत का सिलसिला जारी, अब मध्य प्रदेश के इस जिले में मिले गायों के कंकाल

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चोरगड़ी गांव स्थित गौशाला के पीछे तालाब में मवेशियों का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. वहीं कांग्रेस ने इस मामले में राज्य सरकार पर निशाना साधा है.

रीवा: मध्य प्रदेश के सरकारी अनुदान प्राप्त गौशाला में गायों (Cows)  की मौत (Death) का सिलसिला थम नहीं रहा है. प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal) के बैरसिया गौशाला के बाद रीवा (Rewa) जिले के गौशाला में गायों के कंकाल (Skeleton) मिले हैं. गौरतलब है कि शहर रायपुर कचुलियान जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत चोरगड़ी गांव में स्थित गौशाला के पीछे तालाब में आज मवेशियों का कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक दस्ते ने मामले की जांच शुरू की.

गौशाला के पीछे बने तालाब में गायों की कब्रगाह बनाई गई है

बताया जा रहा है कि गौशाला के पीछे बने तालाब में गायों की कब्रगाह बनाई गई है. जहां उन्हें मरने के बाद ऐसे ही फेंक दिया जाता है. जिससे उसकी दुर्गंध के कारण ग्रामीणों का जीना भी दुश्वार हो गया है. प्रशासनिक अमले के द्वारा मवेशियों के दफनाने की किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं कराई जाती है .वहां दर्जन मवेशियों के कंकाल मिले हैं.


Rewa News: गौशाला में गायों की मौत का सिलसिला जारी, अब मध्य प्रदेश के इस जिले में मिले गायों के कंकाल

गौशाला में मवेशियों के दफनाने की व्यवस्था नहीं कराई गई है

गौरतलब है कि गौशाला में 200 से अधिक मवेशियों के रखने की व्यवस्था कराई गई है. परंतु आज इन व्यवस्थाओं की पोल खोलती तस्वीर देखने को मिली है. गौशाला में मवेशियों के दफनाने की किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं कराई गई मरने के बाद मवेशियों को खुले तालाब में फेंक दिया गया .वही तकरीबन दर्जन मवेशियों के कंकाल देखने को मिला. मामले को लेकर आज जब ग्रामीणों के द्वारा शिकायत की गई .तब मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने जांच का आश्वासन देते हुए उचित कार्रवाई की बात की.

Indore Bio CNG Plant: इंदौर के Bio-CNG प्लांट का प्रधानमंत्री 19 फरवरी को करेंगे उद्घाटन, 150 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण

 कांग्रेस ने साधा राज्य सरकार पर निशाना

वहीं कांग्रेस ने इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं. मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने इसे लेकर ट्वीट में लिखा है कि, " छतरपुर, गुना, विदिशा, बैरसिया, इंदौर, खंडवा के बाद अब रीवा जिले की चोरगड़ी गौशाला में मृत गायों की हड्डियां व कंकाल मिले…शिवराज सरकार में कई मामलों में देश में शीर्ष पर प्रदेश का नाम , लगता है कि अब गौमाताओं की मौत के मामले में भी देश में शीर्ष पर आयेगा…कैसे गौभक्त..?"

मवेशियों की सुरक्षा के सरकार के दावे खोखले

बहरहाल मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मवेशियों की सुविधाओं को देखते हुए पंचायत स्तर पर गौशाला बनाए जाने के लाख दावे किए जा रहे है. जिससे गांव में विचरण करने वाले मवेशियों को सुरक्षित रखा जा सके .मगर सरकार के दावे जमीनी हकीकत से अलग है.

 

ये भी पढ़ें

Hijab Controversy: प्रज्ञा ठाकुर ने Hijab को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- महिलाएं घरों में हिजाब पहनकर रहें, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: विजयपुर सीट पर चुनाव रद्द होने से कांग्रेस नाराज, जीतू पटवारी बोले- 'आज ही सुप्रीम कोर्ट में...'
विजयपुर सीट पर चुनाव रद्द होने से कांग्रेस नाराज, जीतू पटवारी बोले- 'आज ही सुप्रीम कोर्ट में...'
Bhopal News: ईरान-इजरायल युद्ध के असर को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, बुलाई समीक्षा बैठक
मध्य प्रदेश: ईरान-इजरायल युद्ध के असर को लेकर एक्शन में CM मोहन यादव, बुलाई समीक्षा बैठक
Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
मैहर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
Indore News: चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बिहार में भी गैस की भारी किल्लत! 1800 से 2-2 हजार में मिल रहा सिलेंडर, एजेंसी वाले भागे
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
Tarn Taran Momo Incident: क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
क्या मोमोज-चाप खाने से हो जाती है मौत, एक्सपर्ट्स से जानें ये कितने खतरनाक?
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
स्टार बनने के बाद भी रोहित शर्मा का ऐसा हाल, पत्नी रितिका से डांट खाते दिखे, यूजर्स ने लिए मजे
Embed widget