एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, कई जिलों में 18 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें आपके जिले का हाल

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तापमान गिर रहा है और कई जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे आ गया है. पंचमढ़ी में सबसे कम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया है.

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में तापमान लगातार लुढ़कता जा रहा है. एमपी के कई जिलों में तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से भी काम पहुंच गया है. ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ठंड अपना असर दिखाएगी. मध्य प्रदेश के पंचमढी में सबसे कम 14.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

मौसम विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. यहां अधिकतम तापमान 29 से 34 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. वहीं, न्यूनतम तापमान 14 से 21 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है.

ठंड का असर पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है. मध्य प्रदेश के बैतूल, रायसेन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, टीकमगढ़, उमरिया में 18 से 19 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. इसके अलावा भोपाल, धार, गुना, ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, राजगढ़, उज्जैन, दमोह, सिवनी, सतना जिले में 20 से 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. 

इन जिलों में दर्ज हुआ अधिक तापमान
मध्य प्रदेश के कुछ जिले ऐसे भी है जहां पर 21 डिग्री से ज्यादा न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. हालांकि इन जिलों की संख्या काफी कम है. मध्य प्रदेश के रतलाम और खरगोन में 22 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है. हालांकि यदि अधिकतम तापमान की बात की जाए तो सतना, रीवा, गुना, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शेष सभी जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस व इससे आसपास है. 

रात के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट
बारिश थमने के साथ ही अब सर्दी ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दी है. प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है. प्रदेश के बड़े शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्यिस के आसपास पहुंच गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी.

प्रदेश के पचमढ़ी में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पचमढ़ी में रविवार-सोमवार को रात का पारा 14.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडा रहा. इधर रायसेन, नौगांव, छिंदवाड़ा, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, रीवा, सागर, टीकमगढ़, उमरिया और जबलपुर में तापमान 20 डिग्री से कम रहा. इधर अगले तीन दिन तक प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अनुमान नहीं है. 24 अक्टूबर से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिसका असर पूर्वी हिस्से में देखने को मिल सकता है. 

ओस लुढ़क रहा पारा
बता दें बारिश थमने के साथ ही ओस गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. ओस गिरने की वजह से पारा भी लुढक़ रहा है. राजधानी भोपाल में रविवार को रातभर ओस गिरी, जिसकी वजह से रात के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और वह 20 पर आ गया. मौसम विभाग ने आज भी भोपाल में बादल छाने का अनुमान जताया है, जिससे आज रात को भी तापमान में गिरावट हो सकती है. 

सुबह और देर शाम महसूस होने लगी सर्दी
तापमान में जैसे-जैसे गिरावट दर्ज होती जा रही है, वैसे-वैसे सर्दी भी अपनी दस्तक देने लगी है. सुबह के समय गुलाबी सर्दी महसूस होने लगी है. बाईक पर यह सर्दी अपना अच्छा खासा असर दिखा रही है. कुछ इसी तरह के हाल देर शाम को भी नजर आ रहे हैं. बाईक पर चलने के दौरान ठंडी हवाएं लग रही हैं.

यह भी पढ़ें: 'कहीं का ईंट कहीं का रोड़ा...', उपचुनाव की तैयारी में जुटे शिवराज सिंह चौहान ने इंडिया गठबंधन पर किया तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP के सरकारी कर्मचारियों को मिला 'होली गिफ्ट', CM मोहन ने 3% बढ़ाया महंगाई भत्ता, अब मिलेगा 58% DA
MP: 'गलबहियां बर्दाश्त नहीं'- अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले TI पर CM मोहन का कड़ा एक्शन
MP: 'गलबहियां बर्दाश्त नहीं'- अपराधियों के साथ जन्मदिन मनाने वाले TI पर CM मोहन का कड़ा एक्शन
MP कृषि कैबिनेट का बड़ा फैसला! किसानों और पशुपालकों के लिए 27500 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
MP कृषि कैबिनेट का बड़ा फैसला! किसानों और पशुपालकों के लिए 27500 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी
MP News: सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ
सीहोर के तीन गांवों में होली दहन के साथ बुराइयों का अंत, किसानों ने ली नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
द केरला स्टोरी 2 की इलीगल ब्रॉडकॉस्टिंग पर लगाई रोक, मद्रास HC का केबल ऑपरेटरों को आदेश
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget