एक्सप्लोरर

सुहानी ठंड के बीच प्रदूषण बढ़ा रहा टेंशन! मध्य प्रदेश में पारा 10 डिग्री के नीचे तो AQI 400 के करीब

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में 13 नवंबर की रात सीजन की पहली सर्द रात रही. यहां ठंड ने दस्तक दे दी है. बढ़ती सर्दी के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा है, जो सेहत के लिहाज से चिंताजनक है.

MP Weather and AQI Update: मध्य प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. इस सीजन में पहली बार रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़का है. हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग का मानना है कि एक दिन बाद यानी 15 नवंबर से मौसम में सर्द हवाएं चल सकती हैं, जिससे सर्दी में इजाफा होगा.

मौसम विभाग ने बताया कि हिमालय की तरफ से वेस्टर्न डिस्टरबेंस की एक्टिविटी देखी गई है, जिसका प्रभाव मध्य प्रदेश के कई शहरों पर देखने को मिल सकता है. 

प्रदेश में किन जगहों पर कितना तापमान? 
हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा है. इसके अलावा मंडला में 12, शहडोल-अमरकंटक में 12.7, शाजापुर में 12.8, बैतूल में 13.4, मलाजखंड में 14.2, राजगढ़ में 14.0, सीधी में 14.0, उमरिया में 14.1 और छिंदवाड़ा में 14.4 तापमान दर्ज किया गया है. बता दें कि प्रदेश में रात के वक्त एसी-कूलर का प्रयोग बंद हो चुका है. लोगों हल्की ठंड से बचने के लिए राजाईयों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

पराली जलाने से बढ़ा प्रदूषण
एक तरफ जहां प्रदेश में ठंड ने दस्तक दी है तो दूसरी ओर वायु प्रदूषण का स्तर नीचे गिरा है. राजधानी भोपाल में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार रहा. प्रदेश में वायु प्रदूषण का ये स्तर बेहद गंभीर माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि देवउठनी ग्यारस के मौके पर आतिशबाजी और पराली जलाने के मौके पर हवा दूषित हो रही है. 

वायु के बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मध्य प्रदेश नियंत्रण बोर्ड के रीजनल ऑफिसर बृजेश सक्सेना के मुताबिक एआरआई की स्टडी के मुताबिक हवा को प्रभावित करने वाले कारकों में पराली जलाना भी शामिल है. पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता है. शहरों के आसपास पराली जलाने के कारण हवा में पीएम 2.5 और पीएम 10 की मात्रा भी खतरनाक स्तर तक पहुंच गई है. कोहरे के दौरान वायु प्रदूषण और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है. 

प्रदूषण से हृदयाघात का खतरा
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके वर्मा ने बताया, "वायु प्रदूषण फेफड़ों को गहराई तक नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं, जिस वजह से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां हो सकती है. इस वजह से दिल का दौरा पड़ने की समस्या भी हो सकती है." मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बीती रात भोपाल के टीटी नगर में एक्यूआई 314 रहा, जबकि कलेक्ट्रेट में 329 और पर्यावरण परिसर में 394 एक्यूआई रहा. 

यह भी पढ़ें: बुधनी-विजयपुर मतदान पूरा होते ही राजनीति शुरू, दिग्विजय सिंह का आरोप- 'कइयों को वोट नहीं करने दिया गया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget