एक्सप्लोरर

Saint Mary School: प्रिंसिपल के घर से मिली शराब और आपत्तिजनक सामग्री, आयोग की शिकायत पर स्कूल सील

Morena Saint Mary School: प्राचार्य के कमरे से आपत्तिजनक सामग्रियां, शराब की बोतलें और अन्य सामान मिले, जिसे जब्त कर लिया गया. इसके बाद राज्य बल आयोग की टीम ने जिला कलेक्टर को घटना की जानकारी दी.

Morena Saint Mary School Raid: मुरैना में चल रही सेंट मैरी स्कूल में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर राज्य बाल आयोग (State Chidl right commission) की टीम ने जब छापामार कार्रवाई की, तो टीम दंग रह गई. स्कूल के प्रिंसिपल के आवास से शराब की बोतलें (Liquor) , कंडोम सहित कई आपत्तिजनक सामग्रियां और धर्म विशेष का प्रचार करने वाली सामग्रियां बरामद हुई. यह मामला उजागर होने के बाद स्कूल को सील कर दिया गया है.

मध्यप्रदेश के मुरैना के सेंट मैरी स्कूल में शनिवार को उस समय खलबली मच गई, जब राज्य बाल आयोग की टीम अचानक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गई. राज्य बाल आयोग की टीम के सदस्य डॉ. निवेदिता शर्मा ने जब स्कूल के प्राचार्य के कक्षा में देखा तो वे हैरान रह गई. प्राचार्य के कमरे से आपत्तिजनक सामग्रियां, शराब की बोतलें और अन्य सामान मिले, जिसे जब्त कर लिया गया. इसके बाद राज्य बाल आयोग की टीम ने जिला कलेक्टर को घटना की जानकारी दी.

छापे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल को सील कर दिया गया है. गौरतलब है कि सेंट मैरी स्कूल मुरैना का बड़ा और महंगा स्कूल है. यहां पर प्रतिष्ठित परिवार के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं, लेकिन प्राचार्य की इस हरकत ने स्कूल प्रशासन को शर्मसार कर दिया है. प्राचार्य के कमरे में की गई छापामार कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि धर्म विशेष का प्रचार करने की कुछ सामग्रियां भी मिली है, जिनकी जांच की जा रही है.

'मेहमानों के लिए रखी थी शराब की बोतलें'

जब बाल आयोग की टीम ने फादर से प्रश्न करते हुए पूछा कि शराब की बोतल किसके लिए रखी गई थी ? तो उन्होंने कहा कि जो मेहमान आते, उन्हें शराब की बोतल देने के लिए रखी थी. हालांकि, शराब की कुछ बोतल खुली हालत में भी मिली है. इससे यह प्रतीत होता है कि स्कूल परिसर में ही मदिरापान किया जाता था. जब छापे की कार्रवाई चल रही थी, उस समय फादर मुस्कुरा रहे थे. इस दौरान राज्य बाल आयोग की टीम ने फादर को फटकार भी लगाई.

एक साथ तीन विभागों की कार्रवाई

राज्य बाल आयोग की टीम की छापामार कार्रवाई के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को सील कर दिया है. इसके अलावा जिला प्रशासन द्वारा भी स्कूल में चल रही गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इतना ही नहीं आबकारी विभाग में शराब की एक साथ इतनी बोतल मिलने पर कार्रवाई कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Health Services in MP: भोपाल में मरीज के घर पर ही पैथोलॉजी जांच की तैयारी, जल्द शुरू होगा यह पायलट प्रोजेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ludhiana News: प्रेमी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की, अब पुलिस ने किया बरामद
Ludhiana News: प्रेमी से मिलने के लिए मध्य प्रदेश से लुधियाना पहुंची लड़की, अब पुलिस ने किया बरामद
MP News: 'आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है', राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर...
'आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है', राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर...
मोहन यादव का लेख: नव संवत्सर- कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
मोहन यादव का लेख: नव संवत्सर- कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प
Shahdol News: बेटे ने मां की गला घोंटकर कर दी हत्या, प्रेम संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार
शहडोल: बेटे ने मां की गला घोंटकर कर दी हत्या, प्रेम संबंध बना वजह, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर सरकार पर भड़के ओवैसी
ईद मनाने हाई कोर्ट जाना पड़ा, यह कौनसा रूल ऑफ लॉ? दिल्ली के उत्तम नगर का जिक्र कर भड़के ओवैसी
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
अशोक खरात मामले में बड़ी खबर, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget