एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: अग्निपथ हिंसा मामले में ग्वालियर में युवाओं ने की आगजनी, पुलिस ने फिजिकल ट्रेनर सहित 12 को किया गिरफ्तार

Madhya Pradesh: अग्निपथ योजना मामले में ग्वालियर में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने पांच एफआईआर दर्ज किया है. वहीं 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है.

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुरूवार को अग्निपथ मामले पर हुई हिंसा और तोड़फोड़ की घटना के बाद अब महौल शांत है. रेलवे स्टेशन से लेकर सभी मुख्य मार्गों पर अभी भी कड़ा पहरा है. इस बीच दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है. पुलिस इस मामले में अब तक पांच एफआईआर दर्ज कर चुकी है और 50 लोगों को हिरासत में लिया गया है. जिनमें पांच फिजिकल ट्रेनर शामिल है वहां इसमें से एक की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है.

केंद्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती को लेकर शुरू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ बुधवार को ग्वालियर की सड़कों पर युवाओं ने बवाल किया. आक्रोशित आंदोलनकारियों ने कल लगभग तीन घंटे तक जबरदस्त उत्पात मचाया था. गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी हिंसा की सूचना के बाद ग्वालियर पहुंचे और उन्होंने अफसरों से बात कर हालात का जायजा लिया. उन्होंने कहा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा फैलाने वाले आरोपियों की खोज कर उन्हें पकड़ा जाएगा.
 
पुलिस ने की पांच एफआईआर दर्ज
 
घटना के बाद देर रात तक पुलिस अधिकारी मामले की एफआईआर दर्ज करने और आरोपियों की शिनाख्त करने में जुटे रहे. वहां तीन थानों में पांच अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गयीं है.  इस मामले में अभी तक 50 लोगों को नामजद किया जा चुका है जबकि ढाई सौ अज्ञात है. यह जानकारी गृहमंत्री ने दी और कहा कि घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं जिनके आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान का काम चल रहा है.

आंदोलनकारियों से होगी नुकसान की भरपाई 

जिला मजिस्ट्रेट और कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि उन्होंने किसी कोचिंग सेंटर को बंद करने के निर्देश नहीं दिए हैं. अधिकारियों ने कोचिंग सेंटर्स के संचालकों के साथ बैठक की थी जिसमें उन्होंने कहा कि वे अफवाह न फैलाये और न ही अफवाह फैलने दें. नुकसान हुई सम्पत्ति की वसूली वह उन युवकों से ही की जायेगी जिन्होंने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है.

घटना के बाद से ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है. संवेदनशील इलाकों जैसे दोनों रेलवे स्टेशन, बस स्टेण्ड ,गोला का मंदिर ,पिंटो पार्क ,हजीरा ,उप नगर ग्वालियर के ज्यादातर इलाके, तानसेन रोड पर बड़ी संख्या में तैयार पुलिस बल दंगा रोधी गाड़ियां तैनात है. कल इन्हीं इलाकों में उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया था.

यह भी पढ़ें:

Kota News: सरकारी नौकरी करने वाला बेटा नहीं देता था मां को पैसे, फिर SDM ने जो कदम उठाया वो...

Rajasthan News: बीएसपी के पूर्व विधायक बीएल कुशवाह गिरफ्तार, रियल एस्टेट कंपनी के गबन का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget