एक्सप्लोरर

MP News: अवैध खनन से गूंजा मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का तीसरा दिन, हरदा मामले समेत इन मुद्दों पर भी हुआ हंगामा

MP Assembly Session: विधानसभा में तीसरे दिन भारत के पूर्व PM नरसिम्हा राव को लेकर हंगामा हुआ. संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत रत्न देने के मामले में केंद्र ने पक्षपात नहीं किया.

MP Assembly Budget Session: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन था. सत्र के तीसरे दिन विधानसभा में अवैध खनन और हरदा मामले पर जमकर हंगामा हुआ. उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि हरदा हादसे में न्यायिक जांच की मांग को सरकार स्वीकार करें. कल भी न्यायिक जांच पर कोई जवाब नहीं दिया गया. 

वहीं विधायक भंवर सिंह शेखावत ने अवैध खनन मामले को उठाया. विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि रेत और खनन माफिया न प्रशासन और न ही शासन को मानता है, जिस पर मंत्री तुलसी सिलावट बोलने लगे. विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि हर साल नौजवान भर्ती के लिए तैयारी करते हैं, लेकिन भर्ती नहीं होती. वह बेरोजगार घूमते हैं, मकान और जमीन गिरवी रखते हैं पर नौकरी नहीं मिलती. सरकार भर्ती नहीं कर सकती तो स्पष्ट मना कर दें, युवाओं को छलने का काम न करें. 

पूर्व पीएम राव को लेकर हंगामा
विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को लेकर भी हंगामा हुआ. संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भारत रत्न देने के मामले में प्रधानमंत्री मोदी ने पक्षपात नहीं किया. विपक्ष के लोगों को भी भारत रत्न देने का काम किया. इसमें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. नरसिम्हा राव भी शामिल हैं, इस पर बाला बच्चन ने कहा कि कांग्रेस ने नरसिम्हा राव को प्रधानमंत्री बनाने काम किया.

जबकि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "जब पूर्व प्रधानमंत्री राव की मृत्यु हुई और उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय ले जाया जा रहा था तो कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय ले जाने से रोक दिया था. यह उनका अपमान था. इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य राव को लेकर बहस करने लगे." 

10-11 को अवकाश, 12 को प्रश्नोत्तरी
विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन था, जबकि अब 10 व 11 फरवरी को अवकाश रहेगा. विधानसभा की आगामी कार्यवाही 12 फरवरी से होगी. 12 फरवरी को प्रश्न उत्तर, शासकीय कार्य. 13 फरवरी को प्रश्न उत्तर, शासकीय कार्य. 14 फरवरी को प्रश्न उत्तर, शासकीय कार्य. 15 फरवरी को प्रश्न उत्तर, शासकीय कार्य. 16 फरवरी को प्रश्न उत्तर शासकीय, अशासकीय कार्य. 17-18 फरवरी को अवकाश और 19 फरवरी को प्रश्नोत्तरी व शासकीय कार्य होगा.

ये भी पढ़ें: Kamal Nath News: कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका, कमलनाथ परिवार से BJP की नजदीकी बढ़ी, ज्वाइनिंग फॉर्मूले पर मंथन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DA Hike: होली से पहले CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनर्स का बढ़ाया महंगाई भत्ता
होली से पहले CM मोहन यादव का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनर्स का बढ़ाया महंगाई भत्ता
'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
Indore News: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
इंदौर: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
Bhopal News: अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ की नारेबाजी
भोपाल: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल पर बोला हमला

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
IPL 2026 से पहले RCB के क्रिकेट निदेशक ने विराट कोहली पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कुछ कहा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget