एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'कांग्रेस ने तीनों लोक में किया घोटाला...', खरगोन में जेपी नड्डा ने जमकर बोला हमला

MP Elections 2023: जेपी नड्डा ने कहा कि मध्य प्रदेश आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में, महिलाओं के स्थिति में, बच्चों की स्थिति में, शिक्षा में, किसानों के क्षेत्र में आज अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा है.

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हवा, पानी और पाताल में भी घोटाला किया है. इसके अलावा शिवराज सरकार की जमकर तारीफ की.

दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह में जनसभा में कहा, "मध्य प्रदेश में बीजेपी का शासन अपने 20 वर्ष पूरे कर रहा है. एक नई पीढ़ी, एक नया युग जिसने कांग्रेस का शासन नहीं देखा, उसे भी बताना आवश्यक है कि 2003 के पहले प्रदेश की हालत क्या थी. हमने हर क्षेत्र में विकास करके इस लंबे विकास के सफर को तय किया है. अब मध्य प्रदेश में अंधेरा नहीं है, बल्कि विकास का उजाला ही उजाला है. मध्य प्रदेश अब बीमारू नहीं, बल्कि अग्रणी राज्य की श्रेणी में खड़ा है."

'अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा मध्य प्रदेश'
जेपी नड्डा ने आगे कहा, "मध्य प्रदेश आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में, महिलाओं के स्थिति में, बच्चों की स्थिति में, शिक्षा में, किसानों के क्षेत्र में आज अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा है. कांग्रेस पार्टी की सरकार जहां-जहां जब-जब आई है तब तक भ्रष्टाचार, अनाचार और अत्याचार रहा है. जहां कांग्रेस रहेगी, वहां यह सब कुछ रहेगा."

'कांग्रेस ने तीनों लोकों में किया घोटाला'
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा, "कांग्रेस ने तीनों लोकों में घोटाला किया. कांग्रेस ने पहले पानी में पनडुब्बी का घोटाला किया. हवा में अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला और पाताल में कोयला घोटाला किया. कॉमनवेल्थ गेम्स और मनरेगा घोटाला भी सामने आया. कांग्रेस का यही चरित्र है."

कमलनाथ सरकार पर लगाया आरोप
कमलनाथ के शासनकाल की चर्चा करते हुए नड्डा ने कहा, "मध्य प्रदेश में 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने घोटाले ही घोटाले किए. प्रदेश में कमलनाथ और कांग्रेस ने दस दिन में किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन 11 लाख 97 हजार किसानों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया. 4,100 करोड़ का इरिगेशन घोटाला. कमलनाथ के ओएसडी के घर से करोड़ों रुपया मिला था. सिंचाई परियोजना में 877 करोड़ का घोटाला सामने आया. छात्रवृति घोटाला, रेत माफियाओं का घोटाला, 350 करोड रुपए की टैक्स चोरी. कमलनाथ के भांजे और भतीजे ने घोटाला किया."

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: अखिलेश यादव की कांग्रेस को चेतावनी, बोले- 'इन्होंने MP में हमसे दूरी बनाई अब हम UP में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
MP News: भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
शिवपुरी में वायरल वीडियो के बाद टीचर सस्पेंड, PM की मिमिक्री कर LPG संकट पर कसा था तंज
शिवपुरी में वायरल वीडियो के बाद टीचर सस्पेंड, PM की मिमिक्री कर LPG संकट पर कसा था तंज

वीडियोज

Iran- Israel War: 'डांसिंग डेथ का मारा इजरायल' ! | World War | Sansani |
Iran- Israel War: 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमले- Trump | World War | Breaking | Abp News
'इजरायल सभी मुस्लिम देशों का दुश्मन'- Iran
LPG की किल्लत से जनता परेशान?
चुनाव से पहले तबादलों के पीछे का 'असली सच' क्या?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
'धुएं का गुबार, ऊंची लपटें', काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का भयानक वीडियो वायरल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
कुलदीप यादव के ग्रैंड रिसेप्शन में जुटेंगी दिग्गज हस्तियां, CM योगी समेत क्रिकेट स्टार्स होंगे शामिल
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
काबुल धुआं-धुआं, PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक पर भड़के पाकिस्तानी मंजूर पश्तीन, बोले- 'शर्म करनी चाहिए'
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
सचिन तेंदुलकर या धोनी नहीं, हार्दिक पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया अपना आइडल
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
'धुरंधर द रिवेंज' के बाद आएगी ‘धुरंधर 3’? आदित्य धर कर रहे स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाने की तैयारी?
Rajya Sabha Election Result 2026: राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें, ओडिशा में क्रॉस वोटिंग से हो गया बड़ा खेल
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
गर्मी शुरू होते ही परेशान करने लगे हैं मच्छर, बिना स्प्रे या कॉइल करें इनका काम तमाम
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
Embed widget