एक्सप्लोरर

MP Election 203: सिंधिया के नहीं होने से कांग्रेस पर पड़ेगा फर्क? जानें- दिग्विजय सिंह ने क्या दिया जवाब

MP Elections 203: दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर है और लोग बीजेपी से तंग आ चुके हैं. वहीं कांग्रेस ने इस बार काफी तैयारी की है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयान दिया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुपस्थिति से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा, "पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया की बदौलत नहीं बल्कि अपने दम पर बड़ी संख्या में सीटें जीतीं थीं. अगर आप (2020 में) उपचुनावों के नतीजे देखें तो साफ पता चलता है कि पार्टी के पक्ष में उतने खराब परिणाम नहीं आए हैं. 

'कांग्रेस एकजुट होकर लड़ रही चुनाव'
पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने आगे कहा, "ग्वालियर और मुरैना में हमनें (कांग्रेस पार्टी ने) स्थानीय निकाय चुनाव जीते हैं. इसलिए इसका पूरा श्रेय सिंधिया को देना ठीक नहीं है." कांग्रेस पार्टी ने 2018 में एक होकर चुनाव लड़ा था और इस बार भी पार्टी पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रही है." 

बता दें कि मध्य प्रदेश में 2018 में संपन्न विधानसभा चुनाव में जीत के बाद, कांग्रेस ने 15 साल के अंतराल में राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाई. लेकिन मार्च 2020 में सिंधिया और उनके प्रति वफादार विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कांग्रेस की सरकार गिर गई.

'लोग बीजेपी सरकार से नाराज'
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, "पहली बात तो यह है कि लोग बीजेपी सरकार से बहुत नाराज हैं और यह कहने वाला मैं अकेला व्यक्ति नहीं हूं. ऐसा तो मीडिया भी कह रहा है." उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर है और लोग बीजेपी से तंग आ चुके हैं. वहीं कांग्रेस ने इस बार काफी तैयारी की है."

'अच्छे नतीजे मिलने का भरोसा'
सिंह ने कहा, "हमने पार्टी के उम्मीदवारों के खिलाफ विद्रोह को प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया है और अब केवल सात से आठ बागी ही चुनाव लड़ रहे हैं. इसलिए, इस बार हमारी तैयारी और जिस तरह से हमने स्थिति को नियंत्रित किया है, मुझे इस बार अच्छे नतीजे मिलने का भरोसा है."

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
बड़वानी: मिडिल ईस्ट तनाव से केले का निर्यात ठप, ₹25 का केला ₹8 में बेचने को मजबूर किसान
Indore News: इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
इंदौर में पति और पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, पुलिस की जांच जारी
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
MP Cabinet Meeting: जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 33 हजार 240 करोड़ मंजूर, युवाओं को भी मिली सौगात
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल
Sehore News: मंदिर परिसर में नॉनवेज बनाने का आरोप, वेब सीरीज शूटिंग टीम पर उठे सवाल

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा, चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
US Iran War: लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
लंबी चली ईरान से जंग तो क्या होगा ट्रंप का एंडगेम, भारत पर कितना असर?
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget