एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव के दौरान इन तीन जिलों में तैनात रहेंगे हेली एम्बुलेंस, जानें क्या है वजह?

MP Election: निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न करवाने के लिए सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं. इसी कड़ी में आयोग ने हेली एम्बुलेंस सेवा तैनात करने को कहा है.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में निर्विघ्न और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव (Assembly Election) करवाने के लिए निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने कमर कस ली है. पर्याप्त सुरक्षा इन्तेजामों को सुनिश्चित करने के साथ आयोग ने राज्य सरकार को हेली एम्बुलेंस (Helicopter Ambulance) की तैनाती के लिए कहा है. हेली एम्बुलेंस मध्य प्रदेश के तीन संवेदनशील जिलों में मतदान के दिन तैनात किए जाएंगे.

भारत चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि नक्सल प्रभावित तीन जिलों बालाघाट, मंडला और डिण्डौरी में विधानसभा चुनाव के दौरान हेली एम्बुलेंस (Helicopter Ambulance) तैनात करे. राज्य का विमानन विभाग निजी क्षेत्र से किराये पर लेकर इन हेली एम्बुलेंस को तीनों जिलों में तैनात करेगा. इनके किराये की प्रतिपूर्ति भारत चुनाव आयोग करेगा.

इस लिए तैनात किया जाएगा हेली एम्बुलेंस
बताया गया है कि इन तीन हेली एम्बुलेंस की तैनाती विधानसभा चुनावों की पूरी अवधि के दौरान नहीं बल्कि सिर्फ मतदान के दिन तैनात किया जाएगा. इससे अनावश्यक किराये का भार पड़ेगा. जिस दिन मतदान होगा, उसी दिन के लिये ये हेली एम्बुलेंस तैनात किये जायेंगे जिससे किसी मतदानकर्मी या अन्य सरकारी सेवक के हताहत होने पर उसे तुरन्त वायुमार्ग से महानगरों के बड़े अस्पतालों में ले जाया जा सके. इससे उसे समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा सकेगा.

नक्सल प्रभावित क्षेत्र चुनाव आयोग के लिए बनी चुनौती
यहां बताते चले कि नक्सली प्रभावित इलाकों में चुनाव कराना निर्वाचन आयोग के लिए हमेशा से चुनौतीपूर्ण पूर्ण रहा है. मध्य प्रदेश के मंडला, डिंडोरी और बालाघाट जिले के नक्सली प्रभावित इलाकों में उग्रवादी संगठन चुनाव बहिष्कार की अपील करते रहे हैं. पूर्व में उनके द्वारा पोलिंग पार्टियों पर हमले की घटनाएं भी हुई है. इसी वजह से निर्वाचन आयोग इन जिलों में सतर्कता बतौर एक्स्ट्रा फोर्स की तैनाती के साथ हेली एम्बुलेंस की व्यवस्था कर रहा है.

ये भी पढ़ें: MP News: न्याय यात्रा लेकर भोपाल पहुंचीं डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को पुलिस ने रोका, धारा 151 के तहत भेजा जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget