एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश BJP में टिकट बंटवारे को लेकर नाराज हुईं उमा भारती? कहा, '...किरदार का गाजी बन न सका'

MP Election news 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर BJP अब तक 136 नाम की घोषणा कर चुकी है, शेष नामों की घोषणा बाकी है, लेकिन इस लिस्ट पर उमा भारती ने सवाल खड़ा कर दिया है.

MP Assembly Election 2023: अल्लामा इकबाल के एक शेर का हवाला देकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने अपनी पार्टी यानी बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची पर सवाल उठाया है. उन्होंने इशारों-इशारों में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को पर्याप्त टिकट न देने पर तंज भी किया है. उन्होंने कहा कि अभी तो आखिरी सूची के बाद हम इसका भी आकलन कर लेंगे कि कितने पिछड़े वर्गों की महिलाओं को टिकट मिले. इससे मेरी पिछड़े वर्गों की महिलाओं के आरक्षण की मांग सबको सही लगेगी.

यहां बताते चले कि बीजेपी ने चार किस्तों में अपने 136 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. शेष बचे 94 उम्मीदवारों की सूची भी अगले एक-दो दिनों में जारी कर देने की संभावना है. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के सोशल मीडिया X पर किए गए ट्वीट ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है.

उमा भारती वरिष्ठ बीजेपी नेतृत्व को कराया अवगत
उन्होंने लिखा कि हमारी पार्टी बीजेपी के उम्मीदवारों की  चौथी सूची आ चुकी है. उम्मीदवारों की इस चारों सूची के बारे में मध्य प्रदेश के हमारे कार्यकर्ता और हमारे मतदाता से बात करके मेरी जो धारणा बनी है, सभी को और मुझको आश्चर्य एवं प्रसन्नता का मिला-जुला भाव है. उससे मैंने दिल्ली एवं मध्य प्रदेश के सभी वरिष्ठ बीजेपी नेतृत्व को अवगत करा दिया है.

'आखिरी सूची के बाद हम उसका भी आकलन कर लेंगे'
उमा भारती ने पार्टी के लिए नसीहत भरे अंदाज में आगे कहा कि हमने शायद जीतने की योग्यता को ही आधार माना है. हमारी पार्टी निष्ठा एवं नैतिक मूल्यों की पुजारी रही है. हमें जीतने की लालसा एवं पराजय के भय से मुक्त होना चाहिए और दिखना भी चाहिए. उन्होंने इकबाल के शेर की एक लाइन "गुफ्तार का ये गाजी तो बना, किरदार का गाजी बन न सका: का जिक्र करते हुए आगे लिखा कि अभी तो आखिरी सूची के बाद हम इसका भी आकलन कर लेंगे कि कितने पिछड़े वर्गों की महिलाओं को टिकट मिले, इससे मेरी पिछड़े वर्गों की महिलाओं के आरक्षण की मांग सबको सही लगेगी.

वैसे, राजनीति से इतर अलामा इकबाल का पूरा शेर कुछ इस तरह है

"मस्जिद तो बना दी शब भर में   ईमाँ की हरारत वालों ने,

मन अपना पुराना पापी था, बरसों में नमाज़ी बन न सका, 

'इक़बाल ' बड़ा उपदेशक है,मन बातों में मोह लेता है 

गुफ़्तार का ये ग़ाज़ी तो बना किरदार का ग़ाज़ी बन न सका"

वे पहले से नाराजगी दिखा चुकी है
मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार काशीनाथ शर्मा कहते है कि उमा भारती सीधे-सीधे पार्टी के बड़े नेताओं पर ताने मार रही है. महिला आरक्षण के भीतर ओबीसी वर्ग की महिलाओं को अलग से आरक्षण का प्रावधान न होने को लेकर वे पहले से नाराजगी दिखा चुकी है. अब पार्टी की टिकटों में ओबीसी महिलाओं को पर्याप्त प्रतिनिधित्व न मिलने से उनकी नाराजगी बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: 'राहुल गांधी से कमजोर नहीं नकुलनाथ', छिंदवाड़ा में विधायक टिकट पर बोले विश्वास सारंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, तेल के इंतजार में लोग कतार में खड़े रहे, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
मैहर: ट्रैक्टर में 4 बार ड्रम भर-भरकर डाला डीजल, रातों-रात पेट्रोल पंप सील
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
Fuel Price Crisis LIVE: राजस्थान में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! दिल्ली में 50 एलपीजी बरामद, पुलिस ने 2 को दबोचा
छिंदवाड़ा हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार, घायलों का होगा मुफ्त इलाज, CM मोहन का ऐलान
छिंदवाड़ा हादसा: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख देगी सरकार, घायलों का होगा मुफ्त इलाज, CM मोहन का ऐलान
MP: CM मोहन ने उज्जैन में नए घाटों-पुल का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर सरकार का ध्यान
MP: CM मोहन ने उज्जैन में नए घाटों-पुल का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर सरकार का ध्यान

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे...', ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा अमेरिका?
'PM मोदी और मैं निपट लेंगे', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला बयान, क्या भारत का नाम घसीट रहा US?
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
मोकामा में फिर माहौल गरमाया! सोनू और सिपाही का ऑडियो वायरल, अनंत सिंह पर भी आरोप
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
10 दिन के सीजफायर में ही ट्रंप करेंगे बड़ा धमाका, 10 हजार सैनिकों के साथ ईरान पर चढ़ाई करने का बन गया प्लान?
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
कोच्चि में टीम इंडिया का अपमान, पैसे के विवाद की वजह से हेड कोच और खिलाड़ियों को नहीं मिली स्टेडियम में एंट्री
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Kerala Assembly Elections 2026: केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
केरल चुनाव 2026 में ये हैं 10 सबसे अमीर उम्मीदवार, किसकी संपत्ति सबसे ज्यादा, जानिए
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
इंटरनेट काम नहीं कर रहा तो UPI से ऐसे करें पेमेंट, नोट कर लें आसान तरीका
COVID Cases In America: अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
अमेरिका में अचानक बढ़ने लगे कोरोना के मामले, भारत को कितना खतरा?
Embed widget