एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: 'मैं वह घोड़ा जिसे जितनी घास खिलाओगे उतना तेज दौड़ेगा,' चुनाव प्रचार में ये क्या बोल गए कैलाश विजयवर्गीय

MP Election 2023 News: बीजेपी ने जब से कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर-1 सीट से उम्मीदवार बनाया है. तब से ये सीट मध्य प्रदेश की हॉट सीट में तब्दील हो गई है. वहीं कांग्रेस भी इसे हल्के में नहीं ले रही है.

MP Election 2023: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों इंदौर की विधानसभा एक में बतौर उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं. इस दौरान वो अपने चिर-परिचित बेबाक अंदाज में बयानबाजी भी कर रहे हैं. उनके कई बयान लगातार सुर्खियों और चर्चाओं में बने रहते हैं. इस बार भी उन्होंने एक कार्यकर्ता सम्मेलन में अनौपचारिक चर्चा के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिससे कि वे फिर से चर्चाओं का केंद्र बन गए हैं. दरअसल कैलाश विजयवर्गीय ने इस बार अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा के दौरान कहा कि अगर 500 या 1000 वोटों से मैं जीता तो इसे मैं जीत नहीं मानता, इसलिए आप यह समझ लीजिए कि मैं वह घोड़ा हूं जिसे जितनी घास खिलाओगे उतना वह तेज दौड़ेगा.

दरअसल सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने विधानसभा एक के एक स्थानीय कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनसे कहा की 500 या 1000 वोटो की जीत मेरे लिए मायने नहीं रखती है, इसलिए आप इस बात को अच्छे से समझ लीजिए कि मैं वह घोड़ा हूं जिसे जितनी घास खिलाओगे वह उतना ही तेज दौड़ेगा. कैलाश विजवर्गीय की इंदौर संभाग में मजबूत पकड़ है, ऐसे में पार्टी ने उन्हें विधानसभा में उम्मीदवार बनाया है. उनके सामने कांग्रेस पार्टी ने संजय शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है. संजय शुक्ला फिलहाल इंदौर एक विधानसभा के मौजूदा विधायक हैं. 

मध्य प्रदेश की हॉट-सीट बनी इंदौर-1

इस सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से लगातार विजयवर्गीय यहां पर एक्टिव हैं और अपनी बयानबाजी से सभी का ध्यान भी अपनी ओर खींच रहे हैं. इससे पहले भी कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहे हैं और जैसे-जैसे चुनाव तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उनके बयान भी तीखे और प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है. दरअसल कैलाश विजयवर्गीय के नाम के ऐलान के बाद ये सीट मध्य प्रदेश की हॉट सीट बन चुकी है. इसका पहला कारण तो खुद बीजेपी के स्टार नेता कैलाश विजयवर्गीय हैं और दूसरा की ये सीट बीजेपी के गढ़ कहलाने वाले इंदौर में कांग्रेस के नेता के पास है. 

इधर कांग्रेसी पहुंच गए कमिश्नर के पास

मध्य प्रदेश की इस हॉट सीट पर कांग्रेस भी कड़ी मेहनत कर रही है. इस सीट को जीत कर कांग्रेस एक विधानसभा सीट अपने संख्याबल में बढ़ाना चाहती ही है, लेकिन एक बड़ा राजनीतिक संदेश भी बीजेपी को देना चाहती है. ऐसे में पार्टी कोई कसर छोड़ने के मूड में नहीं है. इसी कड़ी में इंदौर पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर से मिलने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल उनके कार्यालय पहुंचा और शहर की विधानसभा में असामाजिक तत्वों को लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की. कांग्रेस नेताओं का कहना था कि कई गुंडे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के साथ उनके चुनाव प्रचार में लिप्त हैं और ऐसे में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं. इस मामले में कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस से ऐसे गुंडों पर कार्रवाई की मांग की है.

MP Election 2023: विरोध के बीच कांग्रेस कुछ सीटों पर बदल सकती है प्रत्याशी, BJP भी कर रही विचार

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
'सबके हितों की होगी रक्षा', CM मोहन के हस्तक्षेप के बाद ऐसे टला मध्य प्रदेश में परिवहन संकट
Indore News: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
इंदौर: तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों में मारी टक्कर, 4 लोग जख्मी, भीड़ ने की ड्राइवर की पिटाई
Bhopal News: अयातुल्लाह खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल के खिलाफ की नारेबाजी
भोपाल: अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर विरोध, शिया समुदाय ने अमेरिका-इजराइल पर बोला हमला
एमपी के किसानों के लिए हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं, CM मोहन यादव करेंगे पहली कृषि कैबिनेट बैठक
एमपी के किसानों के लिए हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं, CM मोहन यादव करेंगे पहली कृषि कैबिनेट बैठक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, अब कौन संभालेगा कमान?
US-इजरायल के हमले में खामेनेई समेत ईरान की टॉप लीडरशिप खत्म, ट्रंप का दावा, कौन संभालेगा कमान?
UP Politics: 'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
'सोच रहे ढूंढें अब नया ठिकाना...' मनोज तिवारी के जवाब में अब अखिलेश यादव ने जारी किया Holi पर गाना
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें टी20 वर्ल्ड कप की सारी डिटेल्स
कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल के मुकाबले? किससे होगा भारत का मैच? जानें डिटेल्स
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
दुबई में बसीं कसौटी जिंदगी की फेम एरिका फर्नांडिस ने बताए हालात, बोलीं- ये डरावना है, मेरा दिल रो रहा
Israel Attack On Iran: अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
अमेरिका संग जंग में कौन सी मिसाइलें दाग रहा ईरान, कहां तक पहुंच, ये रही पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
पाकिस्तान में भी जय श्री राम, व्लॉगर से बात करते हुए पाकिस्तानियों ने दिखाया राम प्रेम, वीडियो हो रहा वायरल
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
क्या दुकान की छत पर भी लग सकता है सोलर पैनल, जानें प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के नियम?
Embed widget