एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी ने हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम किए लगभग तय, 35 सीटों के लिए दूसरी लिस्ट जल्द

MP Election: BJP ने मध्य प्रदेश में आचार संहित लागू होने से पहले ही 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है. बाकी बचे हुए सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए दिल्ली में बैठक जारी है.

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी रणनीति के मुताबिक बीजेपी हारी हुई सीटों पर आचार संहिता से पहले अपने उम्मीदवार घोषित कर रही है. बीजेपी ने इस बार 103 हारी सीटों में से 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है, जबकि अभी भी 64 सीटें ऐसी हैं जहां उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है. पार्टी आलाकमान शेष सीटों के लिए दिल्ली में मैराथन गहन मंथन कर रहा है. इनमें 35 सीटों पर नाम लगभग तय हो गए हैं. इन उम्मीवारों के नामों की घोषणा जल्द बीजेपी करने वाली है.

मध्य प्रदेश की 64 सीटों के लिए पिछले दो दिनों से दिल्ली में मंथन जारी है. आयोजित बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं के साथ प्रादेशिक नेता भी इस गहन मंथन में शामिल हैं. इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएन संतोष, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, कैलाश विजयवर्गी और नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद हैं. लगातार दो दिन तक चले मंथन के बाद बीजेपी ने 35 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय कर लिए हैं. 

इन सीटों पर होनी है उम्मीदवारों की घोषणा

बीजेपी द्वारा अब जिन 64 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा करना बाकी है, उनमें मुरैना, सेवढ़ा, श्योपुर, ग्वालियर पूर्व, राजनगर, मुरैना, दिमनी, लहार, ग्वालियर दक्षिण, भितरवार, डबरा, करैरा, राधौगढ़, देवरी, दमोह, रैगांव, सतना, चितरंगी, कोतमा, सिहावल, निवास, जबलपुर उत्तर, जबलपुर पश्चिम, डिंडोरी, कटंगी, लखनादौर, तेंदूखेड़ा, गाडरवाड़ा, जुन्नारदेव, अमरवाड़ा, चौरई, छिंदवाड़ा, परासिया, बैतूल, घोड़ाडोंगरी विधानसभा की सीटें शामिल हैं. इसके अलावा उदयपुरा, विदिशा, भोपाल दक्षिण-पश्चिम, ब्यावरा, राजगढ़, आगर, खिलचीपुर, शाजापुर, आलोट, सैलाना, कालापीपल, बुरहानपुर, भीकनगांव, खरगोन, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, थांदला, सरदारपुर, गंधवानी, मनावर, देपालपुर, इंदौर क्रं. 1, नागदा-खाचरोद, बड़नगर विधानसभा सीट शामिल हैं. 

39 सीटों हो चुका उम्मीदवारों के नामों का एलान

भारतीय जनता पार्टी 26 दिन पहले ही 39 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है. यह प्रत्याशी अपनी-अपनी विधानसभा सीटों पर तैयारियों में जुट गए हैं. इन 39 प्रत्याशियों में सुमावली से अदल सिंह कंसाना, सबलगढ़ से सरला विजेन्द्र रावत, गोहद से लालसिंह आर्य, पिछोर से प्रीतम लोधी, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा, चंदेरी से जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, बंडा से वीरेन्द्र सिंह लम्बरदार, महाराजपुर से कामख्या प्रताप सिंह, छतरपुर से ललिता यादव, पथरिया से लखन पटेल, गुन्नौर से राजेश कुमार वर्मा, चित्रकूट से सुरेन्द्र सिंह गहरवार, पुष्पराजगढ़ से हीरासिंह श्याम, बड़वारा से धीरेन्द्र सिंह, बरगी से नीरज ठाकुर, जबलपुर पूर्व से अंचल सोनकर, शाहपुरा से ओमप्रकाश धुर्वे, बिछाया से विजय आनंद मरावी, बैहर से भगतसिंह नेताम शामिल हैं. 

इसी क्रम में लांजी से राजकुमार कराये, बरघाट से कमल कस्मोले, गोटेगांव से महेंद्र नागेश, सौसर से नानाभाऊ मोहोड, पांढुर्णा से प्रकाश उइके, मुल्ताई से चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही से महेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा, भोपाल मध्य से धु्रवनारायण सिंह, सोनकच्छ से राजेश सोनकर, महेश से राजकुमार मेव, कसरावर से आत्माराम पटेल, अलीराजपुर से नागर सिंह चौहान, झाबुआ से भानू भूरिया, कुक्षी से जयदीप पटेल, धरमपुरी से कालूसिंह ठाकुर, राऊ से मधु वर्मा, तराना से ताराचंद गोयल, घाटिया से सतीश मालवीय शामिल हुए हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो, बीना को दी करोड़ों की सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget