एक्सप्लोरर

MP Election 2023: विरोध के बीच कांग्रेस कुछ सीटों पर बदल सकती है प्रत्याशी, BJP भी कर रही विचार

MP Assembly Election: विधानसभा चुनाव के टिकटों को लेकर चल रहे विरोध के बीच अब कांग्रेस कुछ सीटों पर पुनर्विचार कर रही है. इन सीटों पर बदलाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी संकेत दे रही है.

MP Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने जैसे ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया वैसे ही बागियों ने भी मोर्चा खोल दिया. ऐसे में मध्य प्रदेश के कुछ जिलों की सीटों पर कांग्रेस भारी विरोध के चलते पुनर्विचार कर रही है. इनमें ज्यादातर सीट मालवांचल की है. कांग्रेस में चल रही हलचल को लेकर बीजेपी भी टिकट बदलने का इशारा कर रही है. विधानसभा चुनाव 2023 के लिए 30 अक्टूबर तक नामांकन भरने की आखिरी तारीख है. इसके पहले मध्य प्रदेश की राजनीति में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.

कुछ सीटों को छोड़ दिया जाए तो कांग्रेस और बीजेपी के उम्मीदवार लगभग हर सीट पर आमने-सामने आ चुके हैं. कांग्रेस के कुछ टिकटों को लेकर जोरदार विरोध चल रहा है. कांग्रेस के प्रवक्ता के के मिश्रा ने भी संकेत दिए हैं कि कुछ सीटों पर बदलाव हो सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला के स्तर पर निर्णय होगा. बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह सलूजा ने भी यह दावा किया है कि कांग्रेस में गुटबाजी और विरोध के चलते कुछ सीटों पर बदलाव किया जा सकता है. उन्होंने अभी कहा कि बदलाव से कुछ नहीं होगा, सरकार तो बीजेपी की ही बनेगी.

इन सीटों पर चल रहा है विरोध

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशियों का कई सीटों पर विरोध चल रहा है. इनमें रतलाम जिले की जावरा आलोट, उज्जैन जिले की बड़नगर, शाजापुर जिले की शुजालपुर, देवास जिले की खातेगांव शामिल है. इसके अलावा भोपाल उत्तर, महू, इंदौर क्रमांक 4, नर्मदापुरम, पिपरिया, बुरहानपुर, निवाड़ी, गोटेगांव, धार, बदनावर, नागौर, मानसा, उज्जैन उत्तर, रीवा, सेमलिया, सीधी, बिजावर आदि विधानसभा सीट शामिल हैं. 

निशा बांगरे को भी मिल सकता है टिकट

कांग्रेस अमला सीट से भी अपना प्रत्याशी बदल सकती है. डिप्टी कलेक्टर पद से इस्तीफा देने के बाद निशा बांगरे की यहां से दावेदारी मानी जा रही है. निशा बांगरे का इस्तीफा सरकार ने मंजूर कर लिया है. हालांकि कांग्रेस इस सीट पर प्रत्याशी को उतार चुकी है. वर्तमान स्थिति में यह सीट भी बदली जा सकती है. इसके अलावा जावरा, बड़नगर, शुजालपुर, कोलारस सीट पर प्रत्याशी बदले जाने की संभावना अधिक है.

MP Elections 2023: 'क्या आप दिग्विजय सिंह को सीरियसली लेते हैं', जानें- ऐसा क्यों बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GFRP Bars Usage: इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन! RCC ड्रेनेज में प्लास्टिक नहीं, जीएफआरपी सरियों का इस्तेमाल
GFRP Bars Usage: इंदौर-उज्जैन सिक्स लेन! RCC ड्रेनेज में प्लास्टिक नहीं, जीएफआरपी सरियों का इस्तेमाल
Singrauli News: अफवाहों की आग में सुलगा सिंगरौली, पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, गाने से दे रही संदेश
अफवाहों की आग में सुलगा सिंगरौली, पुलिस का अनोखा जागरूकता अभियान, गाने से दे रही संदेश
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने पीएम मोदी से की मुलाकात, किसानों की प्रगति पर की चर्चा
MP News: भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी
भोजशाला विवाद में मौके का मुआयना करेगा हाईकोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने मांगी सर्वे की वीडियोग्राफी

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
असम चुनाव से पहले कांग्रेस को डबल झटका, सांसद प्रद्युत बोरदोलोई और प्रदेश उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
वेज या नॉन वेज? कुलदीप-वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में कैसा खान परोसा गया? देखें मेन्यू
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
अमेरिका का 'हिट-मैन' मैथ्यू वैनडाइक NIA के हत्थे चढ़ा, म्यांमार कनेक्शन ने बढ़ाई भारत की चिंता
US-Israel-Iran War Live: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
LIVE: 'हमें NATO के मदद की जरूरत नहीं', जंग के बीच यूरोप पर भड़के ट्रंप
Video: डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
डेढ़ लाख रुपये का फोन चला रहा गोलगप्पा बेचने वाला वेंडर, वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget