एक्सप्लोरर

MP News: पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस का पलटवार, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा बोले- 'सीएम शिवराज और बीजेपी का...'

MP Politics: भोपाल में पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांगेस की सरकार बनने जा रही है.

Congress On PM Modi: राजधानी भोपाल के जम्बेरी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. अब पीएम मोदी के बयानों पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे भाषण के दौरान बीजेपी और शिवराज का नाम नहीं लिया है. सज्जन वर्मा के अलावा भी कांग्रेस के मीडिया संघ अध्यक्ष केके मिश्रा, हफीज अब्बास ने भी पीएम मोदी के भाषण पर पलटवार किया है.

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी के बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा ''इस देश का दुर्भाग्य है कांग्रेस के समय देश का उद्योगपति व्यावसायिक प्रतिष्ठान हमारे देश के प्रधानमंत्री के लिए काम करते थे यह पहला मौका है एक प्रधानमंत्री उद्योगपति और व्यापारियों के लिए काम कर रहे हैं. इससे पता लगा लो इनका रिमोट कंट्रोल अर्बन नक्सल के पास है.''

'कर्नाटक में निकल गया''
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि कर्नाटक की जनता पहले ही बता चुकी है. कर्नाटक की जनता ने कहा कि मैं नहीं चलेगा यहां उल्टे पैर वापस कर दिया. सज्जन वर्मा बोले कि मध्य प्रदेश की राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया है.

धर्म के नाम पर बांटने वाले स्वीकार नहीं
सज्जन वर्मा ने कहा कि सत्ता की लोलुपता नहीं चलेगी यहां तो निर्माण और विकास की बात करना पड़ेगी. धर्म जाति मजहब में हिंदू मुस्लिम मस्जिद करके देश को बांटने वाले लोग आप अब स्वीकार नहीं होंगे. सज्जन सिंह वर्मा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पूरे भाषण में ना एक बार बीजेपी का नाम लिया ना शिवराज चौहान का, सिर्फ मैं मैं करते रहे प्रधानमंत्री. 

कांग्रेस के मीडिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि ये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'राजनीतिक अहंकार' है. केके मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में 18 साल की सरकार में अरबों के रुपए के घोटाले हुए हैं, पीएम मोदी ने उन पर एक भी शब्द क्यों नहीं बोला. उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा  ''इतना अहंकार कि हमारे गठबंधन को घमंडिया कह रहे हैं. इतना अहंकार की कह रहे हैं कि 50 सालों में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया. 

बीजेपी के हाथ से निकल गया मध्य प्रदेश
कांग्रेस प्रवक्ता अब्बास हफीज ने कहा '' प्रधानमंत्री जानते हैं कि मध्य प्रदेश हाथ से निकल गया है. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है. इसलिए इतना कोसना कांग्रेस को किया जा रहा था.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सभा नाकाम और असफल हुई है. मोदी जी के आने के बाद से देश में बैरोजगारी बढ़ गई है, व्यापार ठप्प हो गए हैं. शिवराज सिंह चौहान ने इतना कर्जा ले लिया है कि उनसे पहले जितने तमाम मुख्यमंत्रियों ने कर्जा लिया था, उससे भी कई गुना ज्यादा कर्जा ले लिया है.''

ये भी पढ़ें: MP News: 'भारत में रहना होगा तो सीताराम कहना होगा...', खंडवा में धीरेंद्र शास्त्री ने किया हिंदू राष्ट्र का आह्वान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maihar News: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
मैहर: यूट्यूब पर वीडियो देखकर युवक बना रहा था बंदूक, गोली चलने से युवक घायल
Indore News: चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
चाकू और तलवार के साथ 3 युवकों का डांस करने का वीडियो वायरल, इंदौर पुलिस ने लिया एक्शन
मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP की सियासत में बड़ी हलचल, कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का 1 विधायक कम, BJP की बल्ले-बल्ले!
MP Politics: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
मध्य प्रदेश: 'नहीं जाना चाहता राज्यसभा, लेकिन राजनीति से संन्यास...', दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War
ABP Report : ईरान का 'डेंजरस' बम..अमेरिका में हड़कंप! | Iran Israel War | Khamenei | Trump
Chitra Tripathi: तेहरान में धमाकों से दहला आसमान! जंग के 10वें दिन बढ़ा तनाव | Iran-US-Israel War
Iran Israel War: क्या है Tomahawk मिसाइल जिसने ईरान में मचाई भयंकर तबाही? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
Tooth Pain And Cancer: दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
दांतों में बना हुआ है दर्द तो न करें नजरअंदाज, हो सकता है कैंसर
Embed widget